220% डिविडेंड बांटने का ऐलान, 81 करोड़ रुपये का हुआ है मुनाफा, 800 रुपये के पार मल्टीबैगर शेयर
केएसबी लिमिटेड के शेयर BSE में 10% से अधिक के उछाल के साथ 805.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी ने हर शेयर पर 220% का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। 5 साल में केएसबी लिमिटेड के शेयर 450% से अधिक उछल गए हैं।

केएसबी लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को तूफानी तेजी आई है। केएसबी लिमिटेड के शेयर गुरुवार को BSE में 10 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 805.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में यह तेज उछाल आया है। कंपनी ने हर शेयर पर 220 पर्सेंट का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। पिछले 5 साल में केएसबी लिमिटेड के शेयर 450 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। केएसबी लिमिटेड, पंप्स, कंप्रेसर्स और डीजल इंजन इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी है।
कंपनी को हुआ है 81 करोड़ रुपये का मुनाफा
केएसबी लिमिटेड (KSB Limited) का कंसॉलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 81 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले कंपनी का मुनाफा 11 पर्सेंट बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 73 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। केएसबी लिमिटेड का रेवेन्यू चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में 784 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 726.4 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 8 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी की टोटल इनकम 800.4 करोड़ रुपये रही है।
कंपनी ने रिकमंड किया 220% का डिविडेंड
केएसबी लिमिटेड के बोर्ड ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 220 पर्सेंट (प्रत्येक शेयर पर 4.40 रुपये) का फाइनल डिविडेंड रिकमंड किया है। फाइनल डिविडेंड को सालाना आम बैठक (AGM) में मेंबर्स के अप्रूवल की जरूरत होगी। कंपनी की एजीएम बुधवार 20 मई 2026 को होनी है। पंप्स और वॉल्व्स की मैन्युफैक्चरिंग में केएसबी लिमिटेड एक ग्लोबल स्पेशलिस्ट है।
450% से अधिक उछल गए हैं कंपनी के शेयर
केएसबी लिमिटेड (KSB Limited) के शेयर पिछले 5 साल में 450 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 26 फरवरी 2021 को 144.94 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 26 फरवरी 2026 को 805.10 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में केएसबी लिमिटेड के शेयरों में 300 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 115 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। केएसबी लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 917.90 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 601 रुपये है।
बोनस शेयर देने के साथ अपने शेयर बांट चुकी है कंपनी
केएसबी लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने अप्रैल 2011 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। केएसबी लिमिटेड अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2024 में अपने शेयर को 5 टुकड़ों में बांटा है। कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 2-2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में बांटा है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


