Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Kotak Mahindra Bank stock going to split into 5 parts check details here
5 हिस्सों में बंटने जा रहा है इस बैंक का शेयर, 15 साल बाद फिर से स्टॉक स्प्लिट

5 हिस्सों में बंटने जा रहा है इस बैंक का शेयर, 15 साल बाद फिर से स्टॉक स्प्लिट

संक्षेप:

Kotak Mahindra Bank के शेयरों का बंटवारा इस बार 5 हिस्सों में होगा। कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजार कों दी जानकारी में बताया है कि 21 नवंबर को हुई बोर्ड की मीटिंग में शेयरों का 5 टुकड़ों में बांटने का फैसला किया गया है। 

Nov 21, 2025 04:19 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Kotak Mahindra Bank Stock Split: 15 साल के बाद एक बार फिर से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। कंपनी के शेयरों का बंटवारा इस बार 5 हिस्सों में होगा। कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजार कों दी जानकारी में बताया है कि 21 नवंबर को हुई बोर्ड की मीटिंग में शेयरों का 5 टुकड़ों में बांटने का फैसला किया गया है। बैंक ने बताया है कि इस स्टॉक स्प्लिट के बाद शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये से घटकर एक रुपये प्रति शेयर हो जाएगा। अभी इस स्टॉक स्प्लिट के लिए बैंक ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

2010 में हो चुका है शेयरों का बंटवारा

इससे पहले कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का बंटवारा 2010 में हुआ था। तब कंपनी के शेयरों को दो टुकड़ों में बांटा गया था। जिसके बाद कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 5 रुपये प्रति शेयर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें:1 महीने में 15% चढ़ा शेयर, 3 साल के बाद प्रॉफिट में आई कंपनी, कीमत ₹150 से कम

बोनस शेयर भी दे चुकी है कंपनी

कोटक महिंद्रा बैंक ने 2015 में बोनस शेयर दिया था। तब बैंक ने एक शेयर पर एक शेयर एक शेयर बोनस दिया था। यह पहली और आखिरी बार था जब कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से बोनस शेयर दिया गया था।

कई बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी

2001 में कंपनी ने पहली बार डिविडेंड दिया था। तब एक शेयर पर 1.80 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। आखिरी बार बैंक की तरफ से 2025 में डिविडेंड बांटा गया था। तब बैंक ने हर एक शेयर पर 2.5 रुपये का डिविडेंड दिया था।

ये भी पढ़ें:आज से खुल रहा है फार्मा कंपनी का IPO, ग्रे मार्केट दिखा रहा ₹122 का फायदा

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.51 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2086.50 रुपये के लेवल पर था। 2025 में बैंक के शेयरों की कीमतों में 16 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 5 साल में इस बैंकिंग स्टॉक ने मात्र 10.44 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।