
एक ही दिन 80% गिर गया यह शेयर? निवेशक हैरान, जानिए क्या है वजह
अब निवेशकों की नजर बैंक के Q3 नतीजों पर है, जो 24 जनवरी को आने वाले हैं। इसके साथ ही बोर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के जरिए फंड जुटाने पर भी विचार कर सकता है। यानी स्टॉक स्प्लिट के बाद अब असली फोकस बैंक के बिजनेस पर रहेगा।
Kotak Mahindra Bank shares: कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर आज बुधवार के कारोबार में अचानक बहुत नीचे दिखा, जिसे देखकर कई निवेशक चौंक गए। पहली नजर में ऐसा लगा कि शेयर करीब 80% तक टूट गया है। लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, यह गिरावट असली नहीं बल्कि 1:5 स्टॉक स्प्लिट की वजह से हुई तकनीकी एडजस्टमेंट है। यानी बैंक के शेयर की कीमत को अनुपात में बदला गया है, न कि कंपनी की वैल्यू में कोई बड़ी गिरावट आई है। बता दें कि दिन के कारोबार में यह शेयर करीबन 2 पर्सेंट तक गिरकर 420.60 रुपये पर आ गया था।
क्या है डिटेल
कोटक महिंद्रा बैंक का आज का ट्रेडिंग सेशन स्टॉक स्प्लिट के बाद शुरू हुआ। इस स्प्लिट के तहत ₹5 फेस वैल्यू वाला एक शेयर अब ₹1 फेस वैल्यू के पांच शेयरों में बंट गया है। इसलिए शेयर की कीमत अपने आप कम हो गई। आसान शब्दों में समझें तो आपके पास पहले 1 शेयर था, अब 5 शेयर हो गए हैं, लेकिन आपकी कुल निवेश वैल्यू वही की वही है। स्क्रीन पर शेयर सस्ता दिखता है, लेकिन निवेशक को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
रिकॉर्ड डेट 14 जनवरी
इस स्टॉक स्प्लिट का रिकॉर्ड डेट 14 जनवरी था। इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास 13 जनवरी को बाजार बंद होने तक कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर उनके डीमैट अकाउंट में थे, वही इस स्प्लिट के हकदार हैं। जो निवेशक 14 जनवरी या उसके बाद शेयर खरीद रहे हैं, वे पहले से एडजस्ट हुई कीमत पर ही शेयर खरीद रहे हैं। इसलिए उन्हें अलग से कोई स्प्लिट का फायदा नहीं मिलेगा।
गौर करने वाली बात यह है कि कोटक महिंद्रा बैंक पहले भी ऐसा कर चुका है। साल 2010 में बैंक ने 1:2 का स्टॉक स्प्लिट किया था और 2015 में 1:1 बोनस शेयर भी दिए थे। अब निवेशकों की नजर बैंक के Q3 नतीजों पर है, जो 24 जनवरी को आने वाले हैं। इसके साथ ही बोर्ड नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (NCDs) के जरिए फंड जुटाने पर भी विचार कर सकता है। यानी स्टॉक स्प्लिट के बाद अब असली फोकस बैंक के बिजनेस पर रहेगा।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



