Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़kotak mahindra bank in race to buy stake in IDBI Bank reports
IDBI bank में हिस्सा खरीदना चाह रहा है बैंक, रेस में शामिल!

IDBI bank में हिस्सा खरीदना चाह रहा है बैंक, रेस में शामिल!

संक्षेप:

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank Share) के प्राइवेटाइजेशन का इंतजार कर रहे निवेशकों को इंतजार लम्बा होता जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) भी आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी खरीदने को इच्छुक है।

Nov 22, 2025 12:31 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank Share) के प्राइवेटाइजेशन का इंतजार कर रहे निवेशकों को इंतजार लम्बा होता जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) भी आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी खरीदने को इच्छुक है। एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट ओकट्री कैपिटल और फेयरफैक्स के अलावा कोटक महिंद्रा बैंक ने भी हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, इस पूरे मसले पर कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की यह कंपनी कर रही विस्तार, ₹910 करोड़ की मंजूरी, फोकस में शेयर

61% हिस्सेदारी बेचने की चर्चा

केंद्र सरकार की तरफ से दिए बयान में कहा गया है कि आईडीबीआई बैंक का प्राइवेटाइजेशन वित्त वर्ष 2026 के अंत तक फाइनल हो जाएगा। मौजूदा समय में आईडीबीआई बैंक में केंद्र की हिस्सेदारी 45.48 प्रतिशत है। वहीं, एलआईसी के पास 49.24 प्रतिशत हिस्सा है। आईडीबीआई बैंक डिपार्टमेंट ऑफ इंवेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (Department of Investment and Public Asset Management) आईडीबीआई बैंक का 61 प्रतिशत हिस्सा बेचना चाह रहा है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार सरकार की तरफ से हिस्सेदारी बेचने के लिए अक्टूबर से दिसंबर के बीच बोलियां मंगाई जाएंगी, यह बात सरकार के अधिकारी ने पहले कही थी। बता दें, इस बैंक की हिस्सेदारी बेचने की चर्चा सबसे पहले 2022 में शुरू हुई थी। मौजूदा समय में एलआईसी आईडीबीआई बैंक का प्रमोटर शेयरहोल्डर है।

ये भी पढ़ें:RVNL को मिला 180 करोड़ रुपये का काम, सोमवार को शेयर रहेंगे फोकस

शेयरों का प्रदर्शन IDBI बैंक

शुक्रवार को आईडीबीआई बैंक के शेयर 2.53 प्रतिशत की गिरावट के बाद बीएसई में 100.25 रुपये के लेवल पर बंद हुए थे। पिछले 6 महीने के दौरान बैंक के शेयरों की कीमतों में 6.25 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, एक साल में आईडीबीआई बैंक के शेयरों का भाव 31.80 प्रतिशत बढ़ा है। बैंक का 52 वीक हाई 106.99 रुपये और 52 वीक लो लेवल 65.89 रुपये है। आईडीबीआई बैंक का मार्केट कैप 1.07 लाख करोड़ रुपये का है।

5 साल में IDBI बैंक के शेयरों की कीमतों में 168 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।