KKR ने खरीदी BookMyShow में हिस्सेदारी, लाइव इवेंट्स कारोबार पर बड़ा दांव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • KKR Deal: BookMyShow का संचालन करने वाली कंपनी बिगट्री एंटरटेनमेंट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रिलायंस समूह की कंपनी Network18 के पास है
  • KKR पहले BookMyShow में करीब 25-30 करोड़ डॉलर निवेश करने की योजना बना रही थी
kkr bookmyshow
KKR ने खरीदी BookMyShow में हिस्सेदारी

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट फर्म KKR ने भारतीय टिकटिंग और मनोरंजन प्लेटफॉर्म BookMyShow में छोटी सी हिस्सेदारी खरीदने का करार किया है। KKR ने बुधवार को इसकी जानकारी दी, हालांकि डील की रकम का खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह निवेश BookMyShow के विकास के अगले फेज को गति देने में मदद करेगा। खासतौर पर लाइव इवेंट्स कारोबार के विस्तार और देशभर में फुल-स्टैक मनोरंजन सेवाओं को मजबूत करने पर जोर रहेगा। बता दें यह KKR आईपीएल वाली KKR नहीं है।

Network18 के पास सबसे बड़ी हिस्सेदारी

BookMyShow का संचालन करने वाली कंपनी बिगट्री एंटरटेनमेंट में सबसे बड़ी हिस्सेदारी रिलायंस समूह की कंपनी Network18 के पास है। नेटवर्क18 की हिस्सेदारी करीब 39 फीसदी बताई गई है। इसके अलावा एसेल, एलिवेशन कैपिटल, Stripes Group और TPG Growth जैसे निवेशक भी कंपनी से जुड़े हुए हैं।

द इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, KKR पहले BookMyShow में करीब 25-30 करोड़ डॉलर निवेश करने की योजना बना रही थी, लेकिन बातचीत कुछ समय के लिए अटक गई थी। अब यह निवेश समझौता आगे बढ़ा है।

टिकटिंग प्लेटफॉर्म से एंटरटेनमेंट कंपनी तक का सफर

2007 में शुरू हुआ BookMyShow अब सिर्फ फिल्म टिकट बेचने वाला प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है। कंपनी ने फिल्मों के साथ-साथ लाइव कॉन्सर्ट, म्यूजिक फेस्टिवल और दूसरे मनोरंजन अनुभवों में भी अपनी मौजूदगी मजबूत की है।

BookMyShow टेक्नोलॉजी, बड़े ग्राहक आधार और मनोरंजन उद्योग की अपनी समझ के जरिए एक बड़े एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म के रूप में विस्तार कर रहा है। KKR का मानना है कि भारत में बढ़ती खर्च करने की क्षमता, बड़ी युवा आबादी और लाइव इवेंट्स की बढ़ती मांग कंपनी के लिए बड़े अवसर पैदा कर रही है।

KKR और BookMyShow ने क्या कहा?

KKR के पार्टनर और इंडिया प्राइवेट इक्विटी प्रमुख अक्षय टन्ना ने कहा कि BookMyShow भारत में मनोरंजन के शानदार अनुभव उपलब्ध कराने में आगे रही है। KKR उसके अगले ग्रोथ फेज में साझेदार बनने को लेकर उत्साहित है। उन्होंने कहा, 'BookMyShow की स्थानीय समझ और KKR के वैश्विक नेटवर्क का संयोजन कंपनी के विस्तार में मदद कर सकता है।'

वहीं BookMyShow के संस्थापक और CEO आशीष हेमराजानी ने कहा, 'KKR का वैश्विक नजरिया और कंज्यूमर कारोबार का अनुभव कंपनी के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि लाइव इवेंट्स में कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ा है और भारत की एंटरटेनमेंट इकॉनमी भी लगातार विस्तार कर रही है।'

भारत में KKR ने कहां-कहां लगाया है पैसा

KKR पहले से ही भारत के कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निवेश कर चुकी है। उसके भारतीय पोर्टफोलियो में मेडीकवर इंडिया, लाइटहाउस लर्निंग, Vini Cosmetics,हेल्थकेयर ग्लोबल, Darwinbox और Rebel Foods जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़KKR ने खरीदी BookMyShow में हिस्सेदारी, लाइव इवेंट्स कारोबार पर बड़ा दांव