Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Kaynes Technology shares jumped over 9 Percent today Macquarie sees 100 Percent upside
पैसा डबल कर सकता है यह मल्टीबैगर शेयर, 100% चढ़ सकते हैं शेयर के दाम, कमजोर बाजार में बना रॉकेट

पैसा डबल कर सकता है यह मल्टीबैगर शेयर, 100% चढ़ सकते हैं शेयर के दाम, कमजोर बाजार में बना रॉकेट

संक्षेप:

केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर मंगलवार को 14% से ज्यादा चढ़ गए हैं। ब्रोकरेज हाउस मैक्वेरी ने केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों के लिए 7700 रुपये का टारगेट दिया है। यानी, सोमवार के क्लोजिंग लेवल से कंपनी के शेयर 100% चढ़ सकते हैं।

Dec 09, 2025 01:15 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मल्टीबैगर स्टॉक केन्स टेक्नोलॉजी कमजोर बाजार में रॉकेट बन गया है। कंपनी के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर मंगलवार को BSE में 14 पर्सेंट से ज्यादा उछलकर 4335.50 रुपये पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयरों में और तेजी देखने को सकती है। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस मैक्वेरी की मानें तो केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर लोगों का पैसा दोगुना कर सकते हैं। हालांकि, पिछले एक महीने में केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में बिकवाली का जबरदस्त दबाव रहा है। पिछले एक महीने में इस मल्टीबैगर कंपनी के शेयर 30 पर्सेंट से ज्यादा लुढ़क गए थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मैक्वेरी ने कंपनी के शेयरों को दिया है 7700 रुपये का टारगेट प्राइस
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस मैक्वेरी ने केन्स टेक्नोलॉजी पर अपनी आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखी है। मैक्वेरी ने केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों के लिए 7700 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, सोमवार के क्लोजिंग लेवल से केन्स टेक्नोलॉजी के शेयरों में 100 पर्सेंट का उछाल देखने को मिल सकता है। यानी, कंपनी के शेयर लोगों का पैसा दोगुना कर सकते हैं। केन्स टेक्नोलॉजी के शेयर सोमवार को BSE में 3799.60 रुपये पर बंद हुए थे। ब्रोकरेज हाउस मैक्वेरी की तरफ से दिया गया प्राइस टारगेट, केन्स टेक्नोलॉजी के 52 हफ्ते के हाई लेवल 7824.95 रुपये से काफी करीब है।

ये भी पढ़ें:क्या भारतीय रुपये का गिरना भी एक अच्छी खबर है? जानें किसे होगा फायदा

मैक्वेरी ने अपने नोट में कही यह बात
वैश्विक ब्रोकरेज हाउस मैक्वेरी ने मंगलवार को अपने नोट में लिखा है कि केन्स टेक्नोलॉजी को निवेशकों का भरोसा फिर से जीतने के लिए मजबूत कैश फ्लो, ऑर्गेनिक ग्रोथ, कैश सब्सिडीज की बुकिंग और ऑडिटर्स में बदलाव जैसे कुछ कदम उठाने होंगे। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है। केन्स टेक्नोलॉजी का कवरेज करने वाले 26 एनालिस्ट्स में से 14 ने कंपनी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। वहीं, 8 एक्सपर्ट्स ने कंपनी के शेयरों होल्ड रेटिंग दी है, जबकि 4 ने कंपनी के शेयर बेचने को कहा है।

ये भी पढ़ें:सोना-चांदी के भाव गिरे, गोल्ड में 848 और सिल्वर में 2034 रुपये की भारी गिरावट

3 साल में 455% से ज्यादा उछल गए हैं कंपनी के शेयर
केन्स टेक्नोलॉजी (Kaynes Technology) के शेयर पिछले 3 साल से कुछ ज्यादा समय में 455 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। इंडस्ट्रियल प्रॉडक्ट्स इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी के शेयर 25 नवंबर 2022 को 745.15 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 9 दिसंबर 2025 को 4335.50 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले दो साल में कंपनी के शेयरों में 80 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। हालांकि, पिछले एक साल में कंपनी के शेयर 30 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।