5 दिन में 53% की तूफानी तेजी, 4 बोनस शेयर दे चुकी है कंपनी, 10 टुकड़ों में बंट चुका है शेयर
केसी इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार को 20% उछले हैं। 5 दिन में कंपनी के शेयर 53 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी अपने निवेशकों को 4 बोनस शेयर दे चुकी है। साथ ही, कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है।

स्मॉलकैप कंपनी केसी इंडस्ट्रीज के शेयर लगातार दूसरे दिन अपर सर्किट पर हैं। केसी इंडस्ट्रीज के शेयर बुधवार को BSE में 20 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 1105 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर मंगलवार को भी 20 पर्सेंट उछले थे। 5 दिन में केसी इंडस्ट्रीज (Kaycee Industries) के शेयर 53 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर इस अवधि में 723 रुपये से बढ़कर 1100 रुपये के पार पहुंच गए हैं। केसी इंडस्ट्रीज अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा भी दे चुकी है। साथ ही, कंपनी अपने शेयरों का बंटवारा भी कर चुकी है।
1909% उछल गए हैं कंपनी के शेयर
इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी केसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 5 साल में 1909 पर्सेंट चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 10 फरवरी 2021 को 55 रुपये पर थे। केसी इंडस्ट्रीज के शेयर 11 फरवरी 2026 को 1105 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 1264 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 3 साल की बात करें तो केसी इंडस्ट्रीज के शेयर 710 पर्सेंट उछल गए हैं। दो साल में कंपनी के शेयरों में 242 पर्सेंट का उछाल आया है। केसी इंडस्ट्रीज के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1731.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 632.30 रुपये है।
4 बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
मल्टीबैगर कंपनी केसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने जुलाई 2024 में अपने निवेशकों को 4:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर बांटे। इसके अलावा, कंपनी अपने शेयर का बंटवारा भी कर चुकी है। केसी इंडस्ट्रीज ने जुलाई 2024 में 100 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 10-10 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। कंपनी का मार्केट कैप बुधवार 11 फरवरी 2026 को 350 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है।
16% बढ़ा है कंपनी का मुनाफा
केसी इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 16.07 पर्सेंट बढ़ा है। कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1.09 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का मुनाफा 0.94 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में केसी इंडस्ट्रीज की नेट सेल्स सालाना आधार पर 21.74 पर्सेंट बढ़कर 14.45 करोड़ रुपये रही है, यह एक साल पहले की समान अवधि में 11.87 करोड़ रुपये थी। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में केसी इंडस्ट्रीज का इबिट्डा 2.19 करोड़ रुपये रहा है, जो कि दिसंबर 2024 तिमाही में 1.72 करोड़ रुपये था।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह स्टॉक मार्केट, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है।
और पढ़ें


