3 दिन में 35% से ज्यादा की तूफानी तेजी, एक्सपर्ट बोले रहे हैं दोगुना से ज्यादा बढ़ जाएगा शेयर
मुख्य बातें
- कल्याण ज्वैलर्स के शेयर पिछले कुछ दिन से रॉकेट सा उड़ रहे हैं
- 3 दिन में कंपनी के शेयरों में 35 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है
- ब्रोकरेज हाउस सिटीग्रुप ने इस ज्वैलरी कंपनी के शेयरों के लिए पिछले दिनों 750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है

कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में तूफानी तेजी जारी है। ज्वैलरी कंपनी के शेयर शुक्रवार को BSE में 9 पर्सेंट उछलकर 483.10 रुपये पर जा पहुंचे हैं। 3 दिन में कंपनी के शेयरों में 35 पर्सेंट से अधिक का उछाल देखने को मिला है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के मजबूत बिजनेस अपडेट के बाद कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में यह तेजी आई है। कंपनी के शेयरों में पिछले 3 दिनों में आए तेज उछाल से कल्याण ज्वैलर्स के निवेशकों की दौलत 13,280 करोड़ रुपये से ज्यादा बढ़ गई है। ब्रोकरेज हाउस सिटीग्रुप, इस ज्वैलरी कंपनी के शेयरों पर बुलिश है। सिटीग्रुप ने हाल में अनुमान जताया है कि मौजूदा लेवल से कंपनी के शेयर दोगुना से ज्यादा बढ़ सकते हैं।
3 दिन में 35% से ज्यादा उछल गए हैं कल्याण ज्वैलर्स के शेयर
ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) के शेयर 3 दिन में 35 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयर 7 जुलाई को 356.70 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर 10 जुलाई 2026 को BSE में 483.10 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में 41 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। वहीं, पिछले 5 साल में कंपनी के शेयरों में 510 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 617.30 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 327.15 रुपये है।
सिटीग्रुप ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों को दिया है 750 रुपये का टारगेट
ब्रोकरेज हाउस सिटीग्रुप ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। सिटीग्रुप ने ज्वैलरी कंपनी के शेयरों के लिए 750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यानी, मंगलवार के क्लोजिंग लेवल से कंपनी के शेयरों में करीब 111 पर्सेंट की तेजी आ सकती है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है और कंपनी के शेयरों के लिए 670 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।
पहली तिमाही में मजबूत कारोबार
ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स ने बताया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही 'बहुत संतोषजनक' रही है। पहली तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू सालाना आधार पर करीब 38 पर्सेंट बढ़ा है। 30 जून 2026 को खत्म हुई तिमाही में कल्याण ज्वैलर्स की सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ 28 पर्सेंट रही है। पहली तिमाही में इंटरनेशनल ऑपरेशंस का रेवेन्यू करीब 35 पर्सेंट बढ़ा है। तिमाही के दौरान ज्वैलरी कंपनी ने भारत में 12 शोरूम और 5 Candere शोरूम्स लॉन्च किए हैं।


