4 दिन में 47% चढ़ गए ज्वैलरी कंपनी के शेयर, एक्सपर्ट बोले- 750 रुपये तक जाएगा शेयर का भाव
मुख्य बातें
- कल्याण ज्वैलर्स के शेयर सोमवार को 9% से ज्यादा चढ़कर 527.40 रुपये पर पहुंच गए हैं
- 4 दिन में कंपनी के शेयरों में 47% की तेजी आई है
- ब्रोकरेज हाउस सिटी ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों के लिए 750 रुपये का टारगेट दिया है

ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में गजब की तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर सोमवार को BSE में 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 527.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 4 दिन में ज्वैलरी कंपनी के शेयर 47 पर्सेंट चढ़ गए हैं। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के बिजनेस अपडेट्स उम्मीद से बेहतर रहे हैं, जिससे कंपनी के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में और उछाल आ सकता है।
750 रुपये तक जा सकते हैं कल्याण ज्वैलर्स के शेयर
ब्रोकरेज हाउस सिटी (Citi), कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों पर बुलिश है। सिटी ने कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों के लिए 750 रुपये तक का टारगेट प्राइस दिया है। घरेलू ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने भी कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों पर बाय रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज हाउस ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों के लिए 670 रुपये का टारगेट दिया है।
पहली तिमाही में 38% बढ़ा है कंपनी का कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू
कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के बिजनेस अपडेट में बताया है कि उसके कंसॉलिडेटेड रेवेन्यू में सालाना आधार पर 38 पर्सेंट की ग्रोथ देखने को मिली है। ज्वैलरी कंपनी ने बताया है कि अच्छे ऑपरेटिंग मोमेंटम और प्रमुख इंडियन मार्केट्स में मजबूत सेम-स्टोर सेल्स ग्रोथ की वजह से उसका परफॉर्मेंस बेहतरीन रहा है।
4 दिन में 47% उछल गए कंपनी के शेयर
कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers) के शेयर 4 दिन में 47 पर्सेंट चढ़ गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयर 7 जुलाई 2026 को 356.70 रुपये पर बंद हुए थे। कंपनी के शेयर 13 जुलाई को 527.40 रुपये पर जा पहुंचे हैं। अगर पिछले 5 साल की बात करें तो कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में 600 पर्सेंट का उछाल आया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 75.10 रुपये से बढ़कर 527 रुपये के पार जा पहुंचे हैं। पिछले 4 साल में कंपनी के शेयरों में 691 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले 3 साल में कंपनी के शेयर 187 पर्सेंट उछल गए हैं। कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 617.30 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का निचला स्तर 327.15 रुपये है। कल्याण ज्वैलर्स का मार्केट कैप सोमवार को 54000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। जेम्स एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री से जुड़ी इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 62.78 पर्सेंट है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 37.22 पर्सेंट है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


