Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Kalyan Jewellers Share dropped 14 Percent today stock Falls below 400 rupee
लगातार 9 दिन से लुढ़क रहा यह शेयर, 25% लुढ़का दाम, अब 400 रुपये से नीचे पहुंचा शेयर

लगातार 9 दिन से लुढ़क रहा यह शेयर, 25% लुढ़का दाम, अब 400 रुपये से नीचे पहुंचा शेयर

संक्षेप:

कल्याण ज्वैलर्स के शेयर बुधवार को 14% लुढ़ककर 390 रुपये पर पहुंच गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में लगातार नौवें दिन गिरावट आई है। बुधवार को आई गिरावट के साथ ही कंपनी के शेयर 9 दिन में 25% टूट गए हैं।

Jan 21, 2026 02:36 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में पिछले कुछ दिन से बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। कल्याण ज्वैलर्स के शेयर बुधवार को धड़ाम हो गए हैं। ज्वैलरी कंपनी के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 14 पर्सेंट टूटकर 390 रुपये पर पहुंच गए हैं। कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में लगातार नौवें दिन गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को आई गिरावट के साथ ही कंपनी के शेयर 9 दिन में 25 पर्सेंट लुढ़क गए हैं। इस साल के शुरुआती 14 कारोबारी सेशंस में से केवल 3 में कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों में उछाल आया है। कंपनी के शेयर बुधवार को 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर भी पहुंच गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्यों लुढ़क रहे हैं कल्याण ज्वैलर्स के शेयर
ज्वैलरी कंपनी कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों के कमजोर प्रदर्शन के पीछे मार्केट एक्सपर्ट्स कोई बड़ा फंडामेंटल निगेटिव नहीं देख रहे हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से शेयरों पर कुछ दबाव हो सकता है, लेकिन ओवरऑल फंडामेंटल्स स्थिर हैं। कल्याण ज्वैलर्स शुक्रवार 6 फरवरी को दिसंबर 2025 तिमाही के नतीजों की घोषणा करेगी। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज का मानना है कि कल्याण ज्वैलर्स के इंडिया बिजनेस रेवेन्यू में 38 पर्सेंट का उछाल देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:5 गुना से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, फिर भी सोलर कंपनी के शेयर धड़ाम, 10% टूटा शेयर

कुछ म्यूचुअल फंड्स ने कंपनी में घटाई है अपनी हिस्सेदारी
कुछ म्यूचुअल फंड्स ने कल्याण ज्वैलर्स में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। सुंदरम मिडकैप फंड का नाम पब्लिक शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में नहीं है। दिसंबर 2024 तिमाही में सुंदरम मिडकैप फंड की कंपनी में 1.02 पर्सेंट हिस्सेदारी थी। पब्लिक शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में नाम न होने का मतलब है कि या तो फंड ने अपनी हिस्सेदारी घटाकर 1 पर्सेंट से कम कर ली है या फंड पूरी तरह से बाहर हो गया है। पिछले 12 महीने में सिंगापुर गवर्नमेंट ने भी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी घटाई है। गवर्नमेंट ऑफ सिंगापुर की कंपनी में हिस्सेदारी अब 1.75 पर्सेंट रह गई है, जो कि पहले 2.01 पर्सेंट थी। कंपनी के प्रमोटर्स ने अगस्त 2024 में 535 रुपये प्रति शेयर के दाम पर वारबर्ग पिनकस से 2.36 पर्सेंट हिस्सेदारी खरीदी थी। यह बात सीएनबीसी-टीवी 18 की एक रिपोर्ट में कही गई है।

ये भी पढ़ें:फर्जी क्लेम को पकड़ रहा AI, अब इनकम टैक्स विभाग ने भेजा नोटिस

मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड ने बढ़ाई अपनी हिस्सेदारी
मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड ने कल्याण ज्वैलर्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। दिसंबर 2025 में कल्याण ज्वैलर्स में मोतीलाल ओसवाल मिडकैप फंड की हिस्सेदारी बढ़कर 9.05 पर्सेंट पहुंच गई है, जो कि दिसंबर 2024 में 6.3 पर्सेंट थी। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने कल्याण ज्वैलर्स के शेयरों पर बाय रेटिंग दी है और कंपनी के शेयरों के लिए 650 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni
विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट्स, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। वह नवभारत टाइम्स, नेटवर्क 18 डिजिटल और इकनॉमिक टाइम्स हिंदी में काम कर चुके हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।