90% बढ़ गया प्रॉफिट, फटाफट कर्ज घटाने पर कंपनी का फोकस, शेयर में तेजी

Feb 06, 2026 06:00 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो एबिटा 74% बढ़कर ₹750 करोड़ हो गया, जबकि मार्जिन 5.9% से बढ़कर 7.3% हो गया, जो मजबूत बिज़नेस कंट्रोल और बेहतर मिक्स को दिखाता है। कंपनी के शेयर 2 पर्सेंट तक चढ़कर 380.70 रुपये पर आ गए।

90% बढ़ गया प्रॉफिट, फटाफट कर्ज घटाने पर कंपनी का फोकस, शेयर में तेजी

Kalyan Jewellers Q3: थ्रिसूर (केरल) की मशहूर ज्वेलरी कंपनी कल्याण ज्वेलर्स इंडिया लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) में शानदार नतीजे पेश किए हैं। शुक्रवार, 6 फरवरी को जारी आंकड़ों के मुताबिक कंपनी का नेट प्रॉफिट साल-दर-साल 90% बढ़कर ₹416.2 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹218.8 करोड़ था। कंपनी की कुल आय भी जबरदस्त रही और 42% की छलांग लगाते हुए ₹10,343 करोड़ पर पहुंच गई। ऑपरेटिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो एबिटा 74% बढ़कर ₹750 करोड़ हो गया, जबकि मार्जिन 5.9% से बढ़कर 7.3% हो गया, जो मजबूत बिज़नेस कंट्रोल और बेहतर मिक्स को दिखाता है। कंपनी के शेयर 2 पर्सेंट तक चढ़कर 380.70 रुपये पर आ गए।

क्या है डिटेल

भारत में कल्याण ज्वेलर्स का प्रदर्शन खास तौर पर मजबूत रहा। देश में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) ₹401 करोड़ रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 84% ज्यादा है। Q3 में कंपनी ने 21 नए शोरूम खोले, जिनमें से 18 नेट एडिशन रहे। इसी दौरान समान स्टोर बिक्री वृद्धि (SSSG) करीब 27% रही, जो मजबूत ग्राहक मांग को दर्शाती है। खास बात यह रही कि नए ग्राहक कुल ग्राहकों का 39% से ज्यादा रहे। फ्रेंचाइज़ी मॉडल (FOCO) से होने वाली आय अब कंपनी के कुल रेवेन्यू का करीब 51% योगदान दे रही है, जिससे मार्जिन और कैश फ्लो दोनों बेहतर हुए हैं।

कंपनी के इंटरनेशनल बिजनेस और डिजिटल ब्रांड कैंडेर ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों से कल्याण ज्वेलर्स ने ₹1,164 करोड़ की कमाई की, जो पिछले साल से 38% ज्यादा है, जबकि मुनाफा 64% बढ़कर ₹12 करोड़ हो गया। वहीं, लाइफस्टाइल ज्वेलरी ब्रांड कैंडेर की कमाई 144% उछलकर ₹135 करोड़ पहुंच गई। कैंडेर इस तिमाही में ₹3 करोड़ के मुनाफे में रही, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ₹7 करोड़ का नुकसान हुआ था। कंपनी दिसंबर 2025 तक भारत में 195 FOCO शोरूम चला रही है और FY26 में 89 नए शोरूम खोलने की योजना है।

कर्ज घटाने की तैयारी

कल्याण ज्वेलर्स ने कर्ज घटाने और शेयरधारकों को रिटर्न देने पर भी खास फोकस रखा है। अप्रैल 2023 से सितंबर 2025 के बीच कंपनी ने ₹646 करोड़ से ज्यादा के वर्किंग कैपिटल लोन चुकाए हैं। FY25 में डिविडेंड पेआउट 20% से अधिक रहा। बीते कुछ सालों में कंपनी का प्रदर्शन लगातार सुधरा है। FY20 के ₹142 करोड़ के मुकाबले अब ट्रेलिंग 12 महीने का मुनाफा ₹1,128 करोड़ से ज्यादा हो चुका है। मजबूत नतीजों के बाद बीएसई पर कल्याण ज्वेलर्स का शेयर ₹379.80 पर बंद हुआ, जो दिन में करीब 1% की बढ़त दर्शाता है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,