कंपनी के मालिक ने खरीद डाले 4.65 लाख शेयर, अब निवेशकों की रहेगी नजर
9 फरवरी से अब तक वह कुल 9.25 लाख शेयर खरीद चुके हैं। आमतौर पर प्रमोटर की खरीदारी को कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसे के संकेत के तौर पर देखा जाता है, लेकिन इसके बावजूद शेयर में दबाव दिखा और दोपहर करीब 2:10 बजे यह 0.9% गिरकर ₹423.4 पर ट्रेड कर रहा था।

Kalyan Jewellers India Ltd Share: कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड के शेयर मंगलवार को हल्की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए, जबकि कंपनी के प्रमोटर ने बाजार से अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। जानकारी के मुताबिक प्रमोटर ने 4.65 लाख अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं। 9 फरवरी से अब तक वह कुल 9.25 लाख शेयर खरीद चुके हैं। आमतौर पर प्रमोटर की खरीदारी को कंपनी के भविष्य को लेकर भरोसे के संकेत के तौर पर देखा जाता है, लेकिन इसके बावजूद शेयर में दबाव दिखा और दोपहर करीब 2:10 बजे यह 0.9% गिरकर ₹423.4 पर ट्रेड कर रहा था। पिछले छह महीनों में स्टॉक करीब 19% टूट चुका है।
कंपनी की वित्तीय प्रदर्शन
वित्तीय प्रदर्शन की बात करें तो कंपनी ने तीसरी तिमाही में दमदार नतीजे पेश किए हैं। राजस्व सालाना आधार पर 42.1% बढ़कर ₹10,343.4 करोड़ पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹7,278 करोड़ था। मुनाफे में तो और भी तेज उछाल देखने को मिला। टैक्स के बाद लाभ (PAT) 90.4% बढ़कर ₹416.2 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹218.6 करोड़ था। इससे साफ है कि कंपनी की बिक्री ही नहीं, कमाई की गुणवत्ता भी बेहतर हुई है।
क्या है डिटेल
ऑपरेटिंग स्तर पर भी कंपनी ने मजबूत प्रदर्शन किया। EBITDA 74.6% बढ़कर ₹750.4 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹429.9 करोड़ था। वहीं EBITDA मार्जिन 5.9% से बढ़कर 7.3% पर पहुंच गया। कंपनी ने बताया कि मार्जिन में सुधार बेहतर प्रोडक्ट मिक्स, ऑपरेटिंग लीवरेज और चांदी व प्लेटिनम जैसी कैटेगरी में बढ़त की वजह से हुआ। सेम स्टोर सेल्स ग्रोथ 27% रही, जबकि स्टडेड ज्वेलरी की हिस्सेदारी 29.5% से बढ़कर 31.2% हो गई, जो प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मजबूत मांग को दिखाती है।
दिलचस्प बात यह रही कि कंपनी की ग्रोथ में नॉन-साउथ मार्केट्स की बड़ी भूमिका रही। कुल राजस्व में इन बाजारों की हिस्सेदारी 58.5% रही, जिससे साफ है कि कंपनी अब पारंपरिक दक्षिण भारत से बाहर भी तेजी से विस्तार कर रही है। मजबूत नतीजों और प्रमोटर की खरीदारी के बावजूद शेयर में फिलहाल दबाव दिख रहा है, लेकिन लंबी अवधि के निवेशकों के लिए कंपनी की ग्रोथ कहानी अभी भी मजबूत मानी जा रही है।

लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें



