हर 2 पर एक फ्री शेयर दे रही यह कंपनी, 100 रुपये से भी कम है कीमत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कालिंद लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 3 जून को हुई बैठक में 1:5 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया
  • स्टॉक स्प्लिट के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को पांच हिस्सों में बांटा जाएगा
Vi today share price

शेयर बाजार में कई ऐसे स्टॉक हैं जिनकी कीमत 100 रुपये से भी कम है लेकिन वो गुरुवार को डिमांड में रहे। ऐसा ही एक स्टॉक कालिंद लिमिटेड का है। इस कंपनी के स्टॉक में तेजी ऐसे समय में आई है जब कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट और बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट शेयरधारकों की मंजूरी के बाद घोषित की जाएगी। आइए डिटेल जान लेते हैं।

शेयर का परफॉर्मेंस

सप्ताह के चौथे दिन यानी गुरुवार को कालिंद लिमिटेड के शेयर 93.12 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 97.11 रुपये तक पहुंच गया। यह शेयर के करीब 4 पर्सेंट उछाल को दिखाता है। बता दें कि शेयर के 52 हफ्ते का लो 8.54 रुपये और 52 हफ्ते का हाई 106 रुपये है। कहने का मतलब है कि शेयर ने एक साल की अवधि में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दे दिया है।

कंपनी के ऐलान

कंपनी के निदेशक मंडल ने 3 जून को हुई बैठक में 1:5 स्टॉक स्प्लिट का ऐलान किया। स्टॉक स्प्लिट के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को पांच हिस्सों में बांटा जाएगा। यानी प्रत्येक शेयरधारक को एक शेयर के बदले पांच शेयर मिलेंगे, जिनकी फेस वैल्यू 2 रुपये होगी। इसके अलावा, 1:2 बोनस इश्यू को मंजूरी दी। इसका मतलब है कि निवेशकों को हर दो शेयरों पर एक अतिरिक्त बोनस शेयर मिलेगा।

कंपनी यह बोनस अपने फ्री रिजर्व और सिक्योरिटीज प्रीमियम खाते से जारी करेगी, जिसमें 31 मार्च 2026 तक 91.07 करोड़ रुपये उपलब्ध थे। कंपनी का लक्ष्य 2 अगस्त 2026 तक इन दोनों कॉरपोरेट कार्रवाइयों को पूरा करना है। हालांकि दोनों प्रस्तावों को लागू करने से पहले शेयरधारकों की मंजूरी जरूरी होगी, जिसके लिए पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

निवेशकों पर पड़ेगा असर

दोनों कॉरपोरेट कार्रवाइयों का संयुक्त प्रभाव निवेशकों पर पड़ेगा। यदि किसी निवेशक के पास अभी 10 शेयर हैं तो स्टॉक स्प्लिट के बाद उसके पास 50 शेयर हो जाएंगे। इसके बाद बोनस इश्यू के तहत उसे 25 अतिरिक्त शेयर मिलेंगे और कुल होल्डिंग 75 शेयर हो जाएगी। बता दें कि स्प्लिट से कंपनी के शेयर किफायती हो जाएंगे तो बोनस इश्यू से शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी।

कंपनी के बारे में

सूरत की इस कंपनी को पहले Arunis Abode के नाम से जाना जाता था। यह कंपनी भारी मशीनरी लीजिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर सेवाओं और रियल एस्टेट कारोबार में सक्रिय है। FY26 में कंपनी ने मजबूत राजस्व और मुनाफे की वृद्धि दर्ज की है। कंपनी लगभग कर्ज मुक्त है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।