Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़K V Toys India IPO opens today GMP shows 80 rupee listing gain
बच्चों के लिए खिलौने बनाने वाली कंपनी का IPO ओपन, GMP दिखा रहा ₹80 का फायदा

बच्चों के लिए खिलौने बनाने वाली कंपनी का IPO ओपन, GMP दिखा रहा ₹80 का फायदा

संक्षेप:

के वी टॉयज इंडिया आईपीओ (K. V. Toys India IPO) आज से खुल गया है। कंपनी का आईपीओ 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ओपन रहेगा। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ शानदार प्रदर्शन कर रहा है। आईपीओ आज ग्रे मार्केट में 80 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि शानदार स्थिति है।

Dec 08, 2025 09:09 am ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

के वी टॉयज इंडिया आईपीओ (K. V. Toys India IPO) आज से खुल गया है। कंपनी का आईपीओ 8 दिसंबर से 11 दिसंबर तक ओपन रहेगा। ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ शानदार प्रदर्शन कर रहा है। आईपीओ आज ग्रे मार्केट में 80 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि शानदार स्थिति है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है प्राइस बैंड

के वी टॉयज इंडिया आईपीओ का प्राइस बैंड 227 रुपये से 239 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया है। लेकिन रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट पर दांव लगाना होगा। जिसकी वजह से रिटेल निवेशकों को कम से कम 286800 रुपये का दांव लगाना होगा।

क्या है इश्यू साइज

के वी टॉयज इंडिया आईपीओ का साइज 40.15 करोड़ रुपये का है। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। निवेशकों को 17 लाख नए शेयर जारी करेगी। यानी मौजूदा निवेशकों आईपीओ में शेयरों की बिक्री नहीं करेंगे। बता दें, एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ 5 दिसंबर 2025 को खुला था। के वी टॉयज इंडिया आईपीओ एंकर निवेशकों से 11.19 करोड़ रुपये जुटाया है।

दो लॉट पर 48000 रुपये का फायदा

ग्रे मार्केट में कंपनी का आईपीओ 80 रुपये के प्रीमियम पर आज ट्रेड कर रहा है। आज का जीएमपी 33.47 प्रतिशत का फायदा दिखा रहा है। आज का जीएमपी दो लॉट पर 48000 रुपये का फायदा दिखा रहा है।

ग्रे मार्केट में कंपनी की स्थिति आज सबसे मजबूत है। इस आईपीओ का सबसे कम जीएमपी 24 रुपये का है।

बच्चों को खिलौना बनाती है कंपनी

इस कंपनी की स्थापना 2009 में हुई थी। कंपनी प्लास्टिक और मेटल आधारित बच्चों के लिए खिलौने बनाती है। कंपनी सॉफ्ट बुलेट गन, पुलबैक टॉय, बैटरी आधारित आदि खिलौना बनाती है।

(यह निवेश करने की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।