
3 दिन से लगातार चढ़ रहा यह शेयर, अब कंपनी के मालिक ने खरीदे 28.72 लाख शेयर
बीते तीन कारोबारी दिनों में शेयर करीब 32% उछल चुका है, जिससे निवेशकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ना मानी जा रही है, जिसे बाजार आमतौर पर एक पॉजिटिव संकेत के तौर पर देखता है।
Jupiter Wagons Share: जुपिटर वैगन्स के शेयरों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। ट्रेडिंग सेशन के दौरान शेयर करीब 7.5% चढ़कर ₹334 तक पहुंच गया। यह लगातार तीसरा दिन रहा जब स्टॉक में बढ़त दर्ज की गई। बीते तीन कारोबारी दिनों में शेयर करीब 32% उछल चुका है, जिससे निवेशकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह कंपनी में प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़ना मानी जा रही है, जिसे बाजार आमतौर पर एक पॉजिटिव संकेत के तौर पर देखता है।
कंपनी ने दी है नई जानकारी
कंपनी ने जानकारी दी है कि उसके प्रमोटर तात्रावागोन्का ए.एस ने कन्वर्टिबल वॉरंट्स को इक्विटी शेयरों में बदलकर अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है। यह सौदा पहले से मंजूर प्रेफरेंशियल इश्यू का हिस्सा था। इसके तहत प्रमोटर को ₹470 प्रति शेयर के भाव पर 28.72 लाख इक्विटी शेयर अलॉट किए गए, जिसकी कुल वैल्यू करीब ₹134.99 करोड़ रही। यह ट्रांजैक्शन 19 दिसंबर को पूरा हुआ और सेबी के इनसाइडर ट्रेडिंग नियमों के तहत कंपनी ने इसकी जानकारी उसी दिन दी।
इस अलॉटमेंट से पहले प्रमोटर के पास जुपिटर वैगन्स के 7.93 करोड़ शेयर थे, जो कंपनी में 18.69% हिस्सेदारी को दर्शाते थे। नए शेयर मिलने के बाद प्रमोटर की हिस्सेदारी बढ़कर 8.22 करोड़ शेयर हो गई है, यानी अब उनकी हिस्सेदारी 19.24% पहुंच गई है। बाजार जानकारों का कहना है कि जब प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बढ़ाते हैं, तो यह कंपनी के भविष्य को लेकर उनके भरोसे को दिखाता है, जिससे आम निवेशकों का भी भरोसा मजबूत होता है।
शेयरों के हाल
हालांकि मौजूदा भाव ₹334 है, लेकिन यह अभी भी अपने 52-वीक हाई ₹544.80 से काफी नीचे है। पिछले तीन साल में इस स्टॉक ने करीब 280% का शानदार रिटर्न दिया है। वैल्यूएशन की बात करें तो कंपनी का P/E रेशियो 47.09 और P/B रेशियो 4.76 है। टेक्निकल तौर पर स्टॉक का RSI 64.6 पर है, जो ओवरबॉट जोन के करीब माना जाता है। इसके अलावा, शेयर 8 में से 6 मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है, जिससे शॉर्ट और मीडियम टर्म में ट्रेंड पॉजिटिव नजर आ रहा है।





