Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़JSW Cement Q3 posted profitable share surges 9 percent
घाटे से मुनाफे में आई यह दिग्गज कंपनी, शेयर खरीदने की मची लूट, ₹127 पर आया दाम

घाटे से मुनाफे में आई यह दिग्गज कंपनी, शेयर खरीदने की मची लूट, ₹127 पर आया दाम

संक्षेप:

JSW Cement Q3: दिसंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने ₹130.6 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹80.22 करोड़ का नुकसान हुआ था। इससे साफ है कि कंपनी की वित्तीय सेहत में मजबूत सुधार हुआ है।

Feb 05, 2026 01:04 pm ISTVarsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

JSW Cement Share: JSW ग्रुप की कंपनी जेएसडब्ल्यू सीमेंट के शेयरों में गुरुवार, 5 फरवरी को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। कंपनी के Q3FY26 (दिसंबर तिमाही) के नतीजे आने के बाद शेयर करीब 9% से ज्यादा उछल गए। नतीजों में सबसे बड़ी बात यह रही कि कंपनी घाटे से बाहर निकलते हुए मुनाफे में लौट आई। दिसंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू सीमेंट ने ₹130.6 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹80.22 करोड़ का नुकसान हुआ था। इससे साफ है कि कंपनी की वित्तीय सेहत में मजबूत सुधार हुआ है।

कंपनी की कमाई

कंपनी की कमाई यानी रेवेन्यू में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिसंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू सीमेंट का ऑपरेशंस से रेवेन्यू 13% बढ़कर ₹1,621 करोड़ रहा, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹1,433 करोड़ था। इस ग्रोथ के पीछे सीमेंट की मजबूत डिमांड रही। कंपनी की सीमेंट बिक्री (वॉल्यूम) सालाना आधार पर 14% बढ़कर 3.56 मिलियन टन पहुंच गई, जो पिछले साल 3.12 मिलियन टन थी। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा और EBITDA 32% उछलकर ₹285.1 करोड़ हो गया, जिससे ऑपरेटिंग मार्जिन 17.6% तक पहुंच गया।

विस्तार प्लान पर भी तेजी से काम

जेएसडब्ल्यू सीमेंट अपने विस्तार प्लान पर भी तेजी से काम कर रही है। कंपनी का लक्ष्य आने वाले समय में 41.85 MTPA ग्राइंडिंग कैपेसिटी और 13.04 MTPA क्लिंकर कैपेसिटी हासिल करने का है, जिससे उसकी पैन-इंडिया मौजूदगी और मजबूत होगी। इसके अलावा कंपनी ने एक बड़ा रणनीतिक फैसला लेते हुए UAE के फुजैरा में अपनी पहली विदेशी यूनिट लगाने की मंजूरी दी है। इसके तहत 1.65 MTPA की सीमेंट ग्राइंडिंग यूनिट स्थापित की जाएगी, जिस पर करीब $39 मिलियन (करीब ₹320 करोड़) का निवेश होगा। यह निवेश कर्ज और इक्विटी के मिश्रण से किया जाएगा। हालांकि, दिसंबर 2025 के अंत तक कंपनी पर ₹3,557 करोड़ का नेट कर्ज भी दर्ज किया गया है।

शेयरों में तेजी

शेयर बाजार में जेएसडब्ल्यू सीमेंट के स्टॉक ने नतीजों के बाद जोरदार रिएक्शन दिया। शेयर 9.3% चढ़कर ₹127 के दिन के उच्च स्तर तक पहुंच गया। हालांकि, यह अभी भी अपने 52-हफ्ते के उच्च स्तर ₹162.20 से करीब 22% नीचे है, जो सितंबर 2025 में बना था। स्टॉक ने दिसंबर 2025 में ₹106.65 का 52-हफ्ते का निचला स्तर भी छुआ था। हालिया प्रदर्शन की बात करें तो शेयर ने पिछले 3 महीनों में 6.5% और एक महीने में करीब 4% की गिरावट दिखाई है। जेएसडब्ल्यू सीमेंट अगस्त 2025 में बाजार में लिस्ट हुआ था और IPO के मुकाबले इसकी शुरुआत थोड़ी सुस्त रही थी, लेकिन अब मजबूत नतीजों ने निवेशकों में नई उम्मीद जगा दी है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;