
5वीं बार बोनस शेयर दे रही कंपनी, रिकॉर्ड डेट 26 जनवरी से पहले, मिलेंगे 5 शेयर फ्री
Penny Stock: पेनी स्टॉक जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड (Jonjua Overseas Ltd) ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को 5 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया गया है। जिसके लिए तय रिकॉर्ड डेट 26 जनवरी से पहले है।
Penny Stock: पेनी स्टॉक जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड (Jonjua Overseas Ltd) ने बोनस शेयर का ऐलान किया है। कंपनी की तरफ से योग्य निवेशकों को 5 शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया गया है। जिसके लिए तय रिकॉर्ड डेट 26 जनवरी से पहले है। बता दें, इस पेनी स्टॉक का भाव 10 रुपये से कम का है।
कब है रिकॉर्ड डेट
एक्सचेंज को दी जानकारी में जोनजुआ लिमिटेड ने बताया है कि 40 शेयर पर योग्य निवेशकों को 5 शेयर बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने 23 जनवरी की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। जिसमें अब ज्यादा दिन नहीं बचा है।
5वीं बार बोनस शेयर दे रही है कंपनी
2019 में कंपनी ने 25 शेयर पर 1 शेयर बोनस के तौर पर दिया था। दूसरी बार कंपनी ने 2021 में बोनस शेयर दिया था। तब योग्य निवेशकों को 37 शेयर पर 5 शेयर बोनस के तौर पर दिया गया था। 2022 में कंपनी ने 23 शेयर पर 4 शेयर बोनस दिया था। चौथी और आखिरी बार कंपनी ने 2023 में कंपनी बोनस शेयर बांटा था। तब कंपनी ने 50 शेयर पर 9 शेयर बोनस के तौर पर दिया था।
शेयरों का प्रदर्शन कैसा?
शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर जोनजुआ ओवरसीज लिमिटेड के शेयर 8.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 6.02 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 30 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 6 महीने में यह स्टॉक 43 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं, एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 35 प्रतिशत गिरा है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 12.38 रुपये और 52 वीक लो लेवल 5.51 रुपये रहा है। कंपनी का मार्केट कैप 14.60 करोड़ रुपये का है।
दो साल में यह स्टॉक 43 प्रतिशत लुढ़का है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 27 प्रतिशत गिरा है। 5 साल में स्टॉक का भाव 77 प्रतिशत टूट चुका है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।




