Jio स्टूडियोज ने रचा इतिहास, मुकेश अंबानी बोले- फिल्म ‘धुरंधर’ ने बदल दी तस्वीर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कंपनी की सालाना रिपोर्ट में बताया कि जियो स्टूडियोज की फिल्म फ्रेंचाइजी ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने दुनियाभर में कमाई का नया रिकॉर्ड बनाया है
Jio स्टूडियोज ने रचा इतिहास, मुकेश अंबानी बोले- फिल्म ‘धुरंधर’ ने बदल दी तस्वीर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी ने सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर ही रिकॉर्ड नहीं बनाया है बल्कि मुकेश अंबानी की कंपनी जियो स्टूडियोज को भी बूस्ट दिया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने भी कंपनी की सालाना रिपोर्ट में इस फिल्म का जिक्र किया है। आइए इसका माजरा समझ लेते हैं।

₹3,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई

दरअसल, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ जियो स्टूडियोज की फिल्म फ्रेंचाइजी है। ये फिल्म दो हिस्सों में रिलीज हुई थी। पहली फिल्म का नाम धुरंधर तो दूसरी का नाम धुरंधर: द रिवेंज रखा गया। इन दोनों फिल्मों ने दुनियाभर में ₹3,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है। जियो स्टूडियोज की ओर से बनी इन दोनों फिल्मों का कुल बजट करीब ₹350 करोड़ बताया गया है।

क्या कहा मुकेश अंबानी ने?

मुकेश अंबानी के मुताबिक इस फ्रेंचाइजी ने भारत के बॉक्स ऑफिस में 40 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी हासिल की, जो अपने आप में अभूतपूर्व है। अंबानी ने कहा कि दुनिया में पहली बार किसी फिल्म फ्रेंचाइजी को दो हिस्सों में एक साथ तैयार, फाइनेंस और शूट करके इतने कम अंतराल में रिलीज किया गया। आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ का पहला भाग पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुआ था जबकि इसका सीक्वल इस साल मार्च में सिनेमाघरों में आया।

अंबानी ने अपने पत्र में कहा कि धुरंधर का पहला भाग अकेले ही भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना। यह फिल्म लगातार 15 हफ्तों तक सिनेमाघरों में छाई रही। इसके बाद रिलीज हुए दूसरे भाग ने पहले फिल्म के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। अंबानी के मुताबिक जियो स्टूडियोज ने लगातार तीसरे साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म देने का रिकॉर्ड बनाया है। साल 2024 में फिल्म स्त्री-2, 2025 में धुरंधर और 2026 में धुरंधर: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया।

अंबानी ने अपने पत्र में कहा कि ‘धुरंधर’ का पहला भाग अकेले ही भारतीय सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बना। यह फिल्म लगातार 15 हफ्तों तक सिनेमाघरों में छाई रही। इसके बाद रिलीज हुए दूसरे भाग ने पहले फिल्म के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए।

एआई पर फोकस

इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने मीडिया और मनोरंजन कारोबार में एआई को केंद्रीय भूमिका में शामिल करने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि इससे वह देश के हर उपभोक्ता के लिए प्रमुख मनोरंजन प्लेटफॉर्म बन सकेगी।

कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एआई मनोरंजन के अगले युग को परिभाषित करेगा और भारत के सबसे बड़े मीडिया एवं मनोरंजन मंच के रूप में रिलायंस की जिम्मेदारी है कि वह इस बदलाव का नेतृत्व करे। रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस का मीडिया एवं मनोरंजन कारोबार, जिसमें जियोस्टार, जियो स्टूडियोज और नेटवर्क18 शामिल हैं, ने वित्त वर्ष 2025-26 में दर्शक संख्या, जुड़ाव के मामले में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया है। वित्त वर्ष 2025-26 में इस सेग्मेंट से परिचालन आय बढ़कर 34,917 करोड़ रुपये हो गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 17,762 करोड़ रुपये थी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,