Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का इंतजार खत्म, मुकेश अंबानी ने बताया कंपनी का पूरा प्लान

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का इंतजार खत्म हो गया है
  • मुकेश अंबानी ने रिलायंस की 49वीं वार्षिक आम बैठक में बताया कि कंपनी के निदेशक मंडल ने रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस के प्रारूप को मंजूरी दे दी है
Jio ipo

मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस के प्रारूप को मंजूरी दे दी है। यह ऐलान रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने किया है। मुकेश अंबानी ने रिलायंस की 49वीं वार्षिक आम बैठक में बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के ड्राफ्ट पेपर को आज ही सेबी के पास जमा कराया जाएगा। अंबानी ने कहा कि जियो के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने से दुनिया देखेगी कि भारत वैश्विक स्तर की टेक्नोलॉजी कंपनियां बना सकता है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने स्टॉक एक्सचेंज में दी जानकारी

इस बीच, रिलायंस इंडस्ट्रीज ने शेयर बाजार को आईपीओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। रिलायंस ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 10 रुपये फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ नए शेयर का इश्यू होगा। इश्यू प्राइस बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के जरिये तय किया जाएगा।

अंबानी ने एनुअल रिपोर्ट में क्या कहा था?

इससे पहले, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एनुअल रिपोर्ट में कहा था कि कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के संस्थागत ढांचे को मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने और इसे ग्लोबल टेक लीडर बनाने की दिशा में कदम उठा रही है।

उन्होंने कहा था कि हम ऐसे रणनीतिक विकल्पों का मूल्यांकन जारी रखेंगे, जिनसे हितधारकों की भागीदारी बढ़ सके। बता दें कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (जेपीएल) में 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसमें ग्लोबल कंपनियों मेटा एवं गूगल की भी हिस्सेदारी है।

आईपीओ से पहले आकाश अंबानी को कमान

इसी साल, मई महीने में जियो प्लेटफॉर्म्स ने आकाश अंबानी को कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने बताया था कि आकाश अंबानी को पांच वर्ष की अवधि के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। अंबानी अक्टूबर 2014 से जियो प्लेटफॉर्म्स की दूरसंचार इकाई रिलायंस जियो इन्फोकॉम (आरजेआईएल) के निदेशक मंडल में शामिल हैं। जून 2022 में उन्हें आरजेआईएल का चेयरमैन बनाया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान कंपनी ने 2016 में सेवा शुरू होने के छह महीने से भी कम समय में 10 करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया।

कंपनी के नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 में जियो प्लेटफॉर्म्स का नेट प्रॉफिट 15 प्रतिशत बढ़कर 30,053 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 26,120 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 14.5 प्रतिशत बढ़कर 1,46,885 करोड़ रुपये पहुंच गया।

कंपनी ने मार्च तिमाही के दौरान डेटा यूज में सालाना आधार पर लगभग 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ औसतन 42.3 जीबी प्रति माह प्रति ग्राहक का आंकड़ा दर्ज किया। कंपनी का कस्टमर बेस सालाना आधार पर 7.4 प्रतिशत बढ़कर 52.44 करोड़ हो गया, जो मार्च 2025 तिमाही में 48.82 करोड़ था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का इंतजार खत्म, मुकेश अंबानी ने बताया कंपनी का पूरा प्लान