19% उछला इस कम चर्चित कंपनी का स्टॉक, क्या है इस तेजी की वजह?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Jeena Sikho share price: कंपनी के शेयरों में आज मंगलवार को 19 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
  • कंपनी के शेयरों का भाव तिमाही नतीजों के बाद आज भाग रहा है
19% उछला इस कम चर्चित कंपनी का स्टॉक, क्या है इस तेजी की वजह?

Jeena Sikho share price: आज मंगलवार को जीना सीखो लाइफकेयर लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इससे पहले सोमवार को कंपनी के शेयरों में 20 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी। आइए जानते हैं कि कंपनी के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह क्या है?

बीएसई में आज 2 जून को Jeena Sikho के शेयर 505.05 रुपये के स्तर पर ओपन हुआ था। कंपनी के शेयरों की कीमतों में आज 19 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 587.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। बता दें, कंपनी ने सोमवार को बाजार के बंद होने के तिमाही नतीजों का ऐलान किया था।

कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहे हैं? (Jeena Sikho Q4 Results)

जीना सीखो ने दी जानकारी में बताया है कि मार्च तिमाही के दौरान कंपनी का रेवन्यू 215.55 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 54.80 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 139.25 करोड़ रुपये रहा था। जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान इस कंपनी का नेट प्रॉफिट 45.08 करोड़ रुपये रहा है। जीना सीखो के प्रॉफिट में सालाना आधार पर 77.90 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 25.34 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी ने किया डिविडेंड का भी ऐलान (Jeena Sikho Dividend)

जीना सीखो ने 2 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 4.50 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी दूसरी बार अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही है।

कंपनी ने निवेशकों को दिए प्रेजेंटेशन में बताया है कि मौजूदा समय में अब 61 हॉस्पिटल्स मं कंपनी का फुटप्रिंट हो गया है। वहीं, 58 क्लिनिक में इसकी उपस्थिति है। मौजूदा समय में कंपनी का फुटप्रिंट 23 राज्यों के 100 शहरों में है।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा? (Jeena Sikho share performance)

भले ही आज कंपनी के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। लेकिन इसके बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 15 प्रतिशत गिरा है। वहीं, 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। जीना सीखो का 52 वीक हाई 850 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 491.95 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 71289 करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,