10000 AC इलेक्ट्रिक बसें चलाएगी सरकार, 10% तक उछल गए बस कंपनी के शेयर
इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी जेबीएम ऑटो के शेयर मंगलवार को BSE में 10% से अधिक के उछाल के साथ 603 रुपये पर पहुंच गए हैं। सरकार ने कहा है कि वह 116 शहरों में 10000 एयर-कंडीशन्ड इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराएगी।

इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी जेबीएम ऑटो के शेयरों में मंगलवार को तूफानी तेजी आई है। जेबीएम ऑटो के शेयर मंगलवार को BSE में 10 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 603 रुपये पर पहुंच गए हैं। सरकार ने कहा है कि वह 2027 के आखिर तक 116 शहरों में 10000 एयर-कंडीशन्ड इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराएगी। इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनियों का मार्केट सेंटीमेंट इससे मजबूत हुआ है। इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों में भी 7 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। वहीं, अशोक लीलैंड के शेयर भी 3 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं।
35000 और बसें उपलब्ध कराएगी सरकार
सरकार ने सोमवार को राज्यसभा को बताया है कि PM e-Bus सेवा स्कीम के तहत साल 2027 तक 116 शहरों को 10,000 एयर-कंडीशन्ड इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी और एक नई स्कीम लॉन्च की जाएगी, जिसके बाद और 35000 इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स मिनिस्टर मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 अगस्त 2023 को PM e-Bus सेवा स्कीम की घोषणा की। इस स्कीम का मकसद छोटे शहरों में मोबिलिटी उपलब्ध कराना और बढ़ते प्रदूषण से निपटना है।
1100 रुपये के पार पहुंच गए ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयर
इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 1113.30 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों में 19 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। पिछले 5 साल में ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक के शेयरों में 410 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 1712.50 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 867.85 रुपये है।
अशोक लीलैंड के शेयरों में भी अच्छी तेजी
बस बनाने वाली कंपनी अशोक लीलैंड (Ashok Leyland) के शेयरों में भी अच्छी तेजी आई है। अशोक लीलैंड के शेयर मंगलवार को BSE में 3 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 167.20 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों में 57 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। वहीं, पिछले पांच साल में अशोक लीलैंड के शेयर 193 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 215.35 रुपये है। वहीं, अशोक लीलैंड के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 95.20 रुपये है।
लेखक के बारे में
Vishnu Soniविष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ
हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी
दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल
प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी
विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।
पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है।
वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर
चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद
विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग,
ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते
हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।


