11000 इलेक्ट्रिक बस बनाने का ऑर्डर, शेयरों में 8% की उछाल, इस बात से गदगद निवेशक
JBM Auto Share Price: इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी जेबीएम ऑटो लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में शुक्रवार की सुबह 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिल चुकी है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल उनकी सब्सिडयरी को मिला एक बड़ा इंवेस्टमेंट है।
JBM Auto Share Price: इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी जेबीएम ऑटो लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में शुक्रवार की सुबह 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिल चुकी है। कंपनी के शेयरों में यह उछाल उनकी सब्सिडयरी को मिला एक बड़ा इंवेस्टमेंट है। जेबीएम इकोलाइफ मोबिलिटी को इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (International Finance Corporation) से 100 मिलियन डॉलर का इंवेस्टमेंट मिला है। बता दें, शुक्रवार को जेबीएम ऑटो के शेयर बीएसई में बढ़त के साथ 646.85 रुपये के लेवल ओपन हुए। 10.06 मिनट तक के डाटा के अनुसार बीएसई में कंपनी के शेयरों का इंट्रा-डे हाई 678.45 रुपये रहा है।
इस लॉन्ग टर्म फंडिंग की मदद की वजह से अब कंपनी 1455 एसी इलेक्ट्रिक बस के ऑर्डर को आसानी से पूरा कर पाएगी। जेबीएम ऑटो को यह ऑर्डर महाराष्ट्र, असम और गुजरात से मिला है।
कंपनी के पास 11000 इलेक्ट्रिक बस का ऑर्डर
जेबीएम ने पहले ही 2500 इलेक्ट्रिक बसों के ऑर्डर को पूरा कर दिया है। यह बसें 10 राज्यों के 15 एयरपोर्ट्स पर संचालित हो रही है। वहीं, मौजूदा समय में जेपीएम के पास 11,000 बस के ऑर्डर हैं। दिल्ली एनसीआर में स्थिति कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग चीन के बाहर सबसे बड़ी ई-बस मैन्युफैक्चरिंग है।
2 साल से दे रहा निगेटिव रिटर्न
शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो जेबीएम ऑटो के लिए बीते 6 महीने अच्छे रहे हैं। इस दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 32 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, एक महीने में जेबीएम ऑटो लिमिटेड के शेयरों का भाव 12 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। हालांकि, 1 साल में जेबीएम ऑटो लिमिटेड का शेयर 32 प्रतिशत और 2 साल में 6 प्रतिशत लुढ़का है। बता दें, 5 साल में जेबीएम ऑटो लिमिटेड के शेयरों का भाव 1359 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेस से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





