इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी ने Q3 नतीजों का किया ऐलान, शेयरों में तेजी
JBM Auto Ltd Share Price: इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी जेबीएम ऑटो लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान आज किया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार उनका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत बढ़ा है।
JBM Auto Ltd Share Price: इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली कंपनी जेबीएम ऑटो लिमिटेड ने तिमाही नतीजों का ऐलान आज किया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार उनका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 4.6 प्रतिशत बढ़ा है। जेबीएम ऑटो लिमिटेड ने दी जानकारी में बताया है कि अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान कुल नेट प्रॉफिट 55 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 52.60 करोड़ रुपये रहा था।
कंपनी के रेवन्यू में भी इजाफा
इलेक्ट्रिक बस बनाने वाली इस कंपनी का रेवन्यू दिसंबर तिमाही में 1614 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर कंपनी का रेवन्यू 15.60 प्रतिशत रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1396.20 करोड़ रुपये रहा है। जेबीएम ऑटो लिमिटेड का EBITDA सालाना आधार पर 173.40 करोड़ रुपये रहा है।
आज शेयरों में उछाल
बीएसई में आज जेबीएम ऑटो के शेयर आज 556.15 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 573.60 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। बता दें, 2026 में अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 9.79 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, तीन महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 17 प्रतिशत गिरा है।
जेबीएम ऑटो लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में एक साल में करीब 25 प्रतिशत की गिरावट आई है। कंपनी का 52 वीक हाई 822 रुपये और 52 वीक लो लेवल 489.30 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 13322.90 करोड़ रुपये का है। बता दें, दो साल में जेबीएम ऑटो लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 40 प्रतिशत की गिरावट आई है।
लॉन्ग टर्म में दिया है मोटा रिटर्न
पिछले तीन साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 116 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 650 प्रतिशत बढ़ा है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।



