IPO प्राइस से 60% टूट गया यह शेयर, लगातार गिरावट, आपका है दांव?

Varsha Pathak लाइव हिन्दुस्तान
share

जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च लिमिटेड के शेयरों में आज सोमवार, 30 मार्च को तेज गिरावट देखने को मिली।

IPO प्राइस से 60% टूट गया यह शेयर, लगातार गिरावट, आपका है दांव?

जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च लिमिटेड (Jaro Institute of Technology Management and Research Ltd) के शेयरों में आज सोमवार, 30 मार्च को तेज गिरावट देखने को मिली। कंपनी का शेयर करीब 6% तक टूट गया। इसकी बड़ी वजह थी कंपनी के शेयरों पर लगा लॉक-इन पीरियड खत्म होना, जिसके बाद बड़ी संख्या में शेयर अब बाजार में ट्रेडिंग के लिए उपलब्ध हो गए हैं।

क्या है डिटेल

जानकारी के मुताबिक, आज से करीब 1.21 करोड़ शेयर यानी कंपनी की कुल इक्विटी का लगभग 55% हिस्सा ट्रेडिंग के लिए पात्र हो गया है। रिसर्च फर्म नुवामा के अनुसार, पिछले बंद भाव के हिसाब से इन शेयरों की वैल्यू करीब ₹515.4 करोड़ बैठती है। हालांकि, यह समझना जरूरी है कि लॉक-इन खत्म होने का मतलब यह नहीं है कि सभी शेयर तुरंत बाजार में बिकेंगे, बल्कि अब इन्हें बेचने की अनुमति मिल गई है।

शेयरों के हाल

अगर कंपनी के शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च लिमिटेड ने 30 सितंबर 2025 को ₹890 के इश्यू प्राइस पर शेयर बाजार में एंट्री की थी। लेकिन लिस्टिंग के बाद ही शेयर में गिरावट शुरू हो गई और कुछ ही समय में यह करीब 18% टूट गया। वहीं, अपने निचले स्तर पर यह शेयर अपने इश्यू प्राइस से करीब 60% तक नीचे जा चुका है।

शेयरहोल्डिंग पैटर्न देखें

शेयरहोल्डिंग पैटर्न पर नजर डालें तो दिसंबर तिमाही के अंत तक कंपनी के प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 57.33% थी। इसके अलावा कुछ बड़े निवेशकों में अबाकस डायवर्सिफाइड अल्फा फंड के पास 2.28% हिस्सेदारी थी। वहीं, सिंगुलैरिटी इक्विटी फंड I और सिंगुलैरिटी ग्रोथ अपॉर्चुनिटीज फंड II के पास क्रमशः 1.45% और 1.33% हिस्सेदारी दर्ज की गई थी।

रिटेल निवेशकों की बात करें तो करीब 71,500 छोटे निवेशकों, जिनकी निवेश सीमा ₹2 लाख तक है, के पास कंपनी की 17.1% हिस्सेदारी है। यानी इस स्टॉक में छोटे निवेशकों की भी अच्छी-खासी भागीदारी देखने को मिलती है, जो गिरावट के समय चिंता का कारण बन सकती है।

सोमवार के कारोबार के दौरान जारो इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एंड रिसर्च लिमिटेड का शेयर 5.9% गिरकर ₹403.3 के इंट्राडे लो तक पहुंच गया। सुबह करीब 11 बजे यह 5.6% की गिरावट के साथ ₹404.5 पर ट्रेड कर रहा था। इस साल अब तक शेयर में करीब 12.5% की गिरावट आ चुकी है, जिससे निवेशकों का भरोसा थोड़ा कमजोर होता नजर आ रहा है।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,