जापान की कंपनी ने Ola में बेचे 9 करोड़ से ज्यादा शेयर, निवेशकों में हड़कंप, 40 रुपये पर है भाव

Jan 09, 2026 05:36 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ओला ने बताया कि SVF II ऑस्ट्रिच (डीई) LLC ने तीन सितंबर 2025 और पांच जनवरी 2026 के बीच कई चरणों में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के 9 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे हैं। शुक्रवार को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर की बात करें तो 2.42% टूटकर 39.49 रुपये पर बंद हुआ।

जापान की कंपनी ने Ola में बेचे 9 करोड़ से ज्यादा शेयर, निवेशकों में हड़कंप, 40 रुपये पर है भाव

Ola electric share price: जापान की मल्टीनेशनल इन्वेस्टमेंट कंपनी सॉफ्टबैंक ने अपनी निवेश कंपनी SVF II ऑस्ट्रिच (डीई) LLC के जरिये ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में 2.15 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। ओला ने बीएसई को दी सूचना में बताया कि SVF II ऑस्ट्रिच (डीई) LLC ने तीन सितंबर 2025 और पांच जनवरी 2026 के बीच कई चरणों में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के कुल 94,628,299 शेयर बेचे हैं। पांच जनवरी 2026 को हुई बिक्री सेबी (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) के नियमों के तहत निर्धारित दो प्रतिशत की सीमा का उल्लंघन करती है। इस ट्रांजैक्शन के बाद ओला इलेक्ट्रिक में SVF II ऑस्ट्रिच(डीई) LLC की हिस्सेदारी पहले के 15.68 प्रतिशत से घटकर 13.53 प्रतिशत हो गई है। SVF II ऑस्ट्रिच (डीई) LLC ने पिछले साल भी 15 जुलाई 2025 और दो सितंबर 2025 के बीच कई चरणों में ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के कुल 94,943,459 शेयर बेचे थे। इससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 17.83 प्रतिशत से घटकर 15.68 प्रतिशत रह गई थी।

ओला के शेयर का हाल?

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर की बात करें तो 2.42% टूटकर 39.49 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर ट्रेडिंग के दौरान 41 रुपये के स्तर तक पहुंच गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 80.75 रुपये है। यह शेयर 30.79 रुपये के निचले स्तर पर आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

दिसंबर में 9020 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन

ओला इलेक्ट्रिक ने कहा कि दिसंबर में उसके 9020 इलेक्ट्रिक वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिससे उसकी बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 9.3 प्रतिशत हो गई। वाहनों के रजिस्ट्रेशन का यह आंकड़ा सरकारी पोर्टल 'वाहन' के डेटा पर आधारित है।कंपनी की बाजार हिस्सेदारी दिसंबर 2025 में औसतन 9.3 प्रतिशत रही, जबकि महीने के दूसरे पखवाड़े में यह बढ़कर लगभग 12 प्रतिशत तक पहुंच गई, जो मांग में तेज सुधार को दर्शाता है। ओला इलेक्ट्रिक ने इस बढ़त का श्रेय अपने सेवा सुधार कार्यक्रम को देते हुए कहा कि ‘हाइपरसर्विस’ कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा ढांचे को मजबूत करना है। इसके तहत लंबित मामलों के निपटान, कार्यबल क्षमता बढ़ाने, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और ग्राहक स्वयं-सेवा जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,