इस बैंक ने बेचे 1 करोड़ से ज्यादा शेयर, अचानक 6% से ज्यादा उछला भाव
मुख्य बातें
- जम्मू-कश्मीर बैंक ने PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में अपनी 0.5% हिस्सेदारी मेटलाइफ इंटरनेशनल होल्डिंग्स LLC को बेचने का ऐलान किया था
- शेयर में 6% से ज्यादा की तेजी आई और भाव 188.40 रुपये तक पहुंच गया

Jammu & Kashmir Bank share: शेयर बाजार में लिस्टेड जम्मू-कश्मीर बैंक के शेयरों में बुधवार को तूफानी तेजी देखी गई। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन शेयर में 6% से ज्यादा की तेजी आई और भाव 188.40 रुपये तक पहुंच गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 202 रुपये है। इसी जुलाई महीने में शेयर का यह भाव था। बता दें कि बीते दिसंबर महीने में शेयर 97.40 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। बुधवार को शेयर में तेजी की वजह बैंक से जुड़ी एक खबर है।
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर बैंक ने PNB मेटलाइफ इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में अपनी 0.5% हिस्सेदारी मेटलाइफ इंटरनेशनल होल्डिंग्स LLC को ₹120.1 करोड़ में बेचने का ऐलान किया था। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, बैंक ने लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में 1.025 करोड़ इक्विटी शेयर ₹117.20 प्रति शेयर के भाव पर बेचने का प्रस्ताव रखा, जिससे ट्रांजैक्शन की वैल्यू ₹120.1 करोड़ हो गई। यह बिक्री पक्के दस्तावेज तैयार करने, जरूरी मंजूरी मिलने और दूसरी औपचारिकताओं के पूरा होने पर निर्भर करेगी। बैंक ने बताया कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 20 जनवरी, 2026 को हुई बैठक में इस प्रस्तावित बिक्री को मंजूरी दी थी।
कितनी रह जाएगी हिस्सेदारी?
ट्रांजैक्शन पूरा होने के बाद PNB मेटलाइफ में जम्मू-कश्मीर बैंक की हिस्सेदारी 3.034% से घटकर 2.534% रह जाएगी। बैंक ने कहा कि इस बिक्री से PNB मेटलाइफ के कंट्रोल में कोई बदलाव नहीं होगा और यह 'रिलेटेड-पार्टी ट्रांजैक्शन' नहीं है। शेयरहोल्डिंग पैटर्न की बात करें तो प्रमोटर्स के पास 59.40 फीसदी हिस्सेदारी है।
शेयर का परफॉर्मेंस
NSE डेटा के अनुसार, मौजूदा कैलेंडर ईयर में अब तक बैंक के शेयर की कीमत में 80% से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। आगे के परफॉर्मेंस को लेकर एक्सपर्ट ने भी अपनी राय रखी है। पृथ्वी फिनमार्ट में टेक्निकल इक्विटी रिसर्च के हेड हरीश जुजारे ने कहा कि बैंक के शेयर में लगातार तेजी देखी जा रही है। टेक्निकल नजरिए से देखें तो, यह शेयर कुछ समय के लिए 2014 के ₹195 के पीक (उच्चतम स्तर) से ऊपर गया था लेकिन वहां टिक नहीं पाया, जिससे पता चलता है कि हाई लेवल पर मजबूत रेजिस्टेंस है।
उन्होंने कहा, "अगर यह शेयर ₹195 के ऊपर मजबूती से बंद होता है तो इससे नया ब्रेकआउट कन्फर्म होगा और ₹240 या उससे ऊपर तक की रैली को और बढ़ावा मिल सकता है। हालांकि, अगर यह इस स्तर को दोबारा हासिल नहीं कर पाता है तो निकट भविष्य में और प्रॉफिट बुकिंग देखने को मिल सकती है।"
लेखक के बारे में
Deepak Kumarहिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।
और पढ़ें

