₹136 से टूटकर ₹19 पर आ गया यह पावर शेयर, अब लगातार दे रहा मुनाफा, 700% चढ़ गया भाव

नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीम
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • Jaiprakash Power Ventures share: गर्मी के मौसम में पावर सेक्टर के शेयरों की हालत भी पस्त है
  • बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी के बीच जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड के शेयर में गिरावट देखी जा रही है
₹136 से टूटकर ₹19 पर आ गया यह पावर शेयर, अब लगातार दे रहा मुनाफा, 700% चढ़ गया भाव

Jaiprakash Power Ventures share: गर्मी के मौसम में पावर सेक्टर के शेयरों की हालत भी पस्त है। बीते कुछ दिनों से भीषण गर्मी के बीच जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड के शेयर में गिरावट देखी जा रही है। हालांकि, लॉन्ग टर्म में इस शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। बता दें कि अभी इस शेयर की कीमत 19.14 रुपये पर है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का हाई 23.99 रुपये है। इसी साल फरवरी महीने में शेयर ने इस भाव को टच किया था। मई 2023 में यह शेयर 5.72 रुपये के निचले स्तर तक आ गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

कब कितना रिटर्न

जयप्रकाश पावर वेंचर्स के शेयर ने इस साल बीएसई पर 30% तक रिटर्न दिया है। वहीं, सालभर में पावर शेयर ने 230% का रिटर्न दिया है। पिछले तीन साल में शेयर ने 400% और 5 साल में 700% का तगड़ा रिटर्न दिया है। हालांकि, लॉन्ग टर्म में शेयर ने नुकसान भी कराया है। साल 2007 में इस शेयर की कीमत 136 रुपये थी। ऐसे में यह शेयर अब तक 85% से ज्यादा टूट गया है। बता दें कि अलग-अलग कारोबार से जुड़ा जेपी समूह की इकाई जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड देश में बिजली परियोजनाओं का विकास, कार्यान्वयन और संचालन करती है।

मैनेजमेंट में बदलाव

हाल ही में जयप्रकाश पावर वेंचर्स ने एक बार फिर सुरेन जैन को कंपनी का प्रबंध निदेशक (एमडी) और सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी ने सुनील कुमार शर्मा को अप्रैल 2024 से एक वर्ष की अवधि के लिए कार्यकारी निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया है। प्रवीण कुमार सिंह को पांच साल की अवधि के लिए कार्यकारी निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है। इसी तरह, दिनेश कुमार लिखी को छह अगस्त, 2024 से तीन साल की अवधि के लिए गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

मार्च तिमाही में जयप्रकाश पावर वेंचर्स का मुनाफा 588.79 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले इसी तिमाही में उसे 43.99 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। मार्च 2024 की तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,863.63 करोड़ रुपये हो गई। पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में इसका प्रॉफिट बढ़कर 1,021.95 करोड़ रुपये हो गया।

Varsha Pathak

लेखक के बारे में

Varsha Pathak

वर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।