₹137 से टूटकर ₹18 पर आ गया यह पावर शेयर, अब कंपनी का तीन गुना बढ़ गया प्रॉफिट
मुख्य बातें
- Jaiprakash Power Share: जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड यानी जेपी पावर के शेयर कल सोमवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहेंगे
- दरअसल, पावर कंपनी को सितंबर तिमाही में टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड प्रॉफिट तीन गुना बढ़ गया
Jaiprakash Power Share: जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड यानी जेपी पावर के शेयर कल सोमवार को कारोबार के दौरान फोकस में रहेंगे। दरअसल, पावर कंपनी को सितंबर तिमाही में टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड प्रॉफिट तीन गुना बढ़ गया। कंपनी के शनिवार को शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी है। इसमें जयप्रकाश पावर वेंचर्स लिमिटेड ने कहा है कि कम खर्चों के कारण 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए कंपनी अपने टैक्स के बाद कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में तीन गुना बढ़ोतरी के साथ 182.66 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की।
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि उसने 2023-24 की जुलाई-सितंबर अवधि में 68.66 करोड़ रुपये का पीएटी पोस्ट किया था। दूसरी तिमाही में कुल आय एक साल पहले के 1,359.23 करोड़ रुपये से घटकर 1,305.19 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने अपना खर्च एक साल पहले की समान तिमाही के 1,172.02 करोड़ रुपये से घटाकर 1,070.76 करोड़ रुपये कर दिया।
शेयरों के हाल
कंपनी के शेयर वर्तमान में 18 रुपये के भाव पर हैं। इसमें बीते शुक्रवार को 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई थी। बीते पांच दिनों में इसमें 10% और महीनेभर में 3% की तेजी आई है। छह महीने में इसमें 6% गिरावट और इस साल YTD में 22% की तेजी दर्ज की गई है। सालभर में इसमें 95% की तेजी और पांच साल में 1600% से अधिक चढ़ गए हैं। इसका 52 वीक का हाई प्राइस 23.99 रुपये और 8.37 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 12,274.54 करोड़ रुपये है। हालांकि, लंबी अवधि में इस शेयर ने तगड़ा नुकसान भी कराया है। 4 जनवरी 2008 में इस शेयर की कीमत 137 रुपये थी।
लेखक के बारे में
Varsha Pathakवर्षा पाठक लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं और पिछले 4 सालों से इस संस्थान से जुड़ी हुई हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें लगभग 8 साल का अनुभव है। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। बिहार की रहने वाली वर्षा वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के बिजनेस सेक्शन के लिए खबरें लिखती हैं। उन्हें स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, यूटिलिटी, टैक्स, बजट, एक्सप्लेनर, इंटरव्यूज और कॉरपोरेट सेक्टर से जुड़ी खबरों की समझ है। जटिल आर्थिक विषयों को सरल, तथ्यात्मक और पाठकों के लिए उपयोगी भाषा में प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की विशेषता है। हिन्दुस्तान से पहले वर्षा दैनिक भास्कर (प्रिंट), मनी भास्कर और नेटवर्क18 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुकी हैं। उन्हें फील्ड रिपोर्टिंग का अनुभव भी है। डिजिटल पत्रकारिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्षा को मनी भास्कर में सबसे अधिक UVs-PVs का पुरस्कार मिल चुका है। इसके अलावा, लाइव हिन्दुस्तान में भी वर्षा का टॉप परफॉर्मेंस रहा है और इसके लिए पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।
और पढ़ें

