
1 हफ्ते में 35% चढ़ा यह शेयर, BSE और NSE ने मांगा जवाब, आज 2% टूटा भाव
संक्षेप: जय कॉर्प लिमिटेड (Jai Corp Ltd) के शेयरों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इससे पहले गुरुवार के शेयरों में देखने को मिली थी। इससे पहले जय कॉर्प लिमिटेड ने निवेशकों को एक हफ्ते में 35 प्रतिशत का मोटा रिटर्न दिया था।
जय कॉर्प लिमिटेड (Jai Corp Ltd) के शेयरों में आज फिर से गिरावट देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इससे पहले गुरुवार के शेयरों में देखने को मिली थी। इससे पहले जय कॉर्प लिमिटेड ने निवेशकों को एक हफ्ते में 35 प्रतिशत का मोटा रिटर्न दिया था। वहीं, एक महीने में यह स्टॉक 44 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी के शेयरों में तेजी के बाद बीएसई और एनएसई ने कारण पूछा गया है। जिसका जवाब अभी तक नहीं दिया गया है।

कंपनी ने क्या कुछ कहा है?
एनएसई ने कहा, “कीमतों में मूवमेंट की वजह से 4 सितंबर को जय कॉर्प लिमिटेड का एक्सचेंज से सफाई मांगी गई है। यह निवेशकों को कंपनी के विषय में नई जानकारी उपलब्ध करवाने और मार्केट को उसकी जानकारी मिले। जिससे निवेशकों का हित प्रभावित ना हो।” बीएसई ने भी ऐसा ही मिलता-जुलता जवाब मांगा है।
जय कॉर्प लिमिटेड की एनुअल जनरल मीटिंग 26 सितंबर 2025 को होगी। यह कंपनी की 40वीं एजीएम है। कंपनी की यह मीटिंग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि जरिए से किया जाएगा।
शेयर बाजार में बीते एक साल में कैसा किया प्रदर्शन?
शुक्रवार को जय कॉर्प लिमिटेड के शेयर 160.30 रुपये के लेवल पर खुला था। लेकिन दिन में यह स्टॉक 172.35 रुपये के ऊपर पहुंच गया था। लेकिन इसके बाद 2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 155.70 रुपये पर आ गया। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 56 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। जबकि सेंसेक्स इंडेक्स में 1.97 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
2 साल में जय कॉर्प लिमिटेड के शेयरों में 33.35 प्रतिशत गिरा और 3 साल में 2.59 प्रतिशत टूट चुका है। वहीं, 5 साल में यह स्टॉक 76 प्रतिशत बढ़ा है। जबकि एक इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 110.09 प्रतइशत की तेजी आई है।
इसी महीने एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी कंपनी
कंपनी इसी महीने की 19 तारीख एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी एक शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड देगी। इससे पहले कंपनी बीते महीने एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेगी। कंपनी ने तब 5 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





