ITR भरने वाले 31 जुलाई से पहले कर लें ये काम…वरना अटक जाएगा रिफंड

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • अगर आपने अपना ITR (Income Tax Return) फाइल कर दिया है, तो सिर्फ रिटर्न भरना ही काफी नहीं है
  • इसे 30 दिनों के भीतर e-Verify करना अनिवार्य है, नहीं तो आयकर विभाग आपके रिटर्न को इनवेलिड मान सकता है
  • आइए जानते हैं कि ITR को आसानी से ऑनलाइन कैसे वेरिफाई किया जा सकता है?
ITR
ITR फाइल करने वाले 31 जुलाई से पहले करें ई-वेरिफिकेशन।

अगर आपने अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल कर दिया है और अब निश्चिंत बैठे हैं, तो एक बार फिर जांच लें कि आपने उसका ई-वेरिफिकेशन (e-Verification) किया है या नहीं। दरअसल, केवल ITR फाइल करना ही पर्याप्त नहीं होता। जब तक उसका सत्यापन (Verification) नहीं किया जाता, तब तक आयकर विभाग आपके रिटर्न को पूरा नहीं मानता। ऐसे में अगर आपने रिटर्न फाइल करने के 30 दिनों के अंदर ई-वेरिफिकेशन नहीं किया, तो आपका ITR अमान्य (Invalid) माना जा सकता है। इसका मतलब है कि आपका रिटर्न प्रॉसेस नहीं होगा और टैक्स रिफंड भी अटक सकता है।

वेरिफिकेशन को पहले मिलते थे 120 दिन

31 जुलाई को ITR फाइल करने की आखिरी तारीख नजदीक है। ऐसे में जिन लोगों ने रिटर्न भर दिया है, लेकिन अभी तक उसका सत्यापन नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द यह प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। पहले ITR वेरिफिकेशन के लिए 120 दिनों का समय मिलता था, लेकिन 1 अगस्त 2022 से यह समय घटाकर 30 दिन कर दिया गया है।

घर बैठे मिनटों में करें ई-वेरिफिकेशन

सबसे अच्छी बात यह है कि अब ITR का ई-वेरिफिकेशन घर बैठे कुछ ही मिनटों में किया जा सकता है। इसके लिए आयकर विभाग ने कई ऑनलाइन विकल्प दिए हैं। पहला और सबसे आसान तरीका आधार OTP है। अगर आपका आधार मोबाइल नंबर से लिंक है, तो OTP के जरिए तुरंत वेरिफिकेशन किया जा सकता है।

दूसरा तरीका नेट बैंकिंग है। अगर आपका बैंक इस सुविधा को सपोर्ट करता है, तो नेट बैंकिंग में लॉगिन करके सीधे ITR वेरिफाई कर सकते हैं। तीसरा विकल्प बैंक अकाउंट EVC (Electronic Verification Code) है, जिसमें पहले से सत्यापित बैंक खाते के जरिए EVC जनरेट किया जाता है।

चौथा तरीका डीमैट अकाउंट EVC है। जिन निवेशकों का डीमैट अकाउंट आयकर पोर्टल पर प्री-वैलिडेटेड है, वे इस माध्यम से भी अपना ITR वेरिफाई कर सकते हैं। 5वां विकल्प डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC) है, जिसका उपयोग मुख्य रूप से कंपनियां, प्रोफेशनल्स और कुछ खास कैटेगिरी के करदाता करते हैं।

ई-वेरिफिकेशन के आसान तरीके

ई-वेरिफिकेशन का तरीकाकैसे काम करता है?कौन उपयोग कर सकता है?मुख्य फायदा
आधार OTPआधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता है, जिसे आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर दर्ज करना होता है।जिन करदाताओं का आधार वैध मोबाइल नंबर से लिंक है।सबसे तेज, आसान और सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला तरीका।
बैंक अकाउंट EVCपहले से सत्यापित (Pre-validated) बैंक खाते के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड (EVC) जनरेट किया जाता है।जिन करदाताओं ने ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपना बैंक अकाउंट प्री-वैलिडेट किया है।बैंक आधारित सुरक्षित सत्यापन का आसान विकल्प।
डीमैट अकाउंट EVCई-फाइलिंग पोर्टल से लिंक किए गए प्री-वैलिडेटेड डीमैट अकाउंट के जरिए EVC जनरेट होता है।जिन निवेशकों का डीमैट अकाउंट पहले से सत्यापित है।शेयर बाजार में निवेश करने वाले करदाताओं के लिए सुविधाजनक।
नेट बैंकिंगअधिकृत बैंक की नेट बैंकिंग में लॉगिन करके सीधे आयकर रिटर्न का सत्यापन किया जा सकता है।अधिकृत बैंकों के ग्राहक।अलग से OTP या EVC जनरेट करने की जरूरत नहीं पड़ती।
डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट (DSC)रजिस्टर्ड DSC के जरिए रिटर्न को इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रमाणित (Authenticate) किया जाता है।व्यवसाय, प्रोफेशनल और DSC का उपयोग करने वाले करदाता।सबसे सुरक्षित तरीका, कुछ मामलों में अनिवार्य भी।

ऑफलाइन विकल्प भी उपलब्ध

अगर कोई व्यक्ति ऑनलाइन ई-वेरिफिकेशन नहीं कर सकता, तो उसके पास ऑफलाइन विकल्प भी उपलब्ध है। इसके लिए ITR-V फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट निकालना होगा, हस्ताक्षर करने होंगे और सेंट्रल प्रसेसिंग सेंटर (CPC), बेंगलुरु को 30 दिनों के भीतर डाक से भेजना होगा।

ध्यान रखें कि ई-वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आयकर विभाग आपके रिटर्न की प्रॉसेसिंग शुरू करता है। सफल वेरिफिकेशन के बाद आपको स्क्रीन पर कन्फर्मेशन मैसेज और एक ट्रांजैक्शन ID मिलती है। साथ ही आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भी इसकी पुष्टि भेजी जाती है।

अगर आप चाहते हैं कि आपका ITR बिना किसी परेशानी के प्रॉसेस हो और टैक्स रिफंड समय पर आपके खाते में आए, तो रिटर्न फाइल करने के बाद 30 दिनों के भीतर ई-वेरिफिकेशन जरूर पूरा करें। यह एक छोटा-सा लेकिन बेहद जरूरी कदम है, जिसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ITR भरने वाले 31 जुलाई से पहले करें ये काम…वरना अटक जाएगा रिफंड