₹325 के करीब ट्रेड कर रहा ₹592 वाला शेयर, आज 10 पर्सेंट से अधिक है उछाल
ITI Share Price: आज आईटीआई के शेयरों में 10 फीसद से अधिक की उछाल है। टेलीकॉम सेक्टर का यह स्टॉक आज एनएसई पर 297.70 रुपये पर खुला और देखते ही देखते 329.50 रुपये पर पहुंच गया। अभी यह स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई से काफी सस्ता है।
आज आईटीआई के शेयरों में 10 फीसद से अधिक की उछाल है। टेलीकॉम सेक्टर का यह स्टॉक आज एनएसई पर 297.70 रुपये पर खुला और देखते ही देखते 329.50 रुपये पर पहुंच गया। सुबह 11:00 बजे के करीब ITI अपने पिछले क्लोजिंग प्राइस के मुकाबले 9.49% ऊपर 325.80 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का हाई 592.70 रुपये और लो 234.04 रुपये है। यानी अभी यह स्टॉक अपने 52 हफ्ते के हाई से काफी सस्ता है।

ITI ने इस साल 23.22% और पिछले 5 दिनों में 6.10% का निगेटिव रिटर्न दिया है। कंपनी ने अपनी पिछली तिमाही में 54.36 करोड़ का नेट लॉस पोस्ट किया है। सितंबर तिमाही में ITI में म्यूचुअल फंड होल्डिंग 0.05% थी। पिछली तिमाही से MF होल्डिंग बढ़ी है। 30 Jun 2025 में ITI में FII होल्डिंग 0.01% थी। पिछली तिमाही से FII होल्डिंग कम हुई है।
क्या करती है कंपनी
ITI Ltd एक इंडिया-बेस्ड कंपनी है, जो टेलीकम्युनिकेशन इक्विपमेंट की मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग और सर्विसिंग के बिजनेस में है और दूसरी जुड़ी हुई सर्विस भी देती है। कंपनी डिफेंस प्रोजेक्ट्स में भी लगी हुई है।
यह टेलीकॉम प्रोडक्ट्स और टोटल सॉल्यूशन्स की पूरी रेंज देती है, जिसमें स्विचिंग, ट्रांसमिशन, एक्सेस और सब्सक्राइबर प्रेमिसेस इक्विपमेंट का पूरा स्पेक्ट्रम शामिल है। इसके प्रोडक्ट्स में डिजिटल मोबाइल रेडियो (DMR) सिस्टम, स्मार्ट एनर्जी मीटर्स, मिनी पर्सनल कंप्यूटर्स, स्मैश लैपटॉप, 3D प्रिंटिंग, बैंक ऑटोमेशन प्रोडक्ट्स, डिफेंस फोर्सेस के लिए रगेडाइज्ड टेलीफोन, स्मार्ट कार्ड्स और बैंकिंग कार्ड्स, स्मार्ट कार्ड ऑथेंटिकेशन के लिए हैंडहेल्ड टर्मिनल्स, सेट टॉप बॉक्स, वाई-फाई इक्विपमेंट, सोलर पावर मॉड्यूल्स, रेडियो मॉडेम्स, AN रैक हार्डवेयर, और दूसरे शामिल हैं।
इसके ट्रेडेड प्रोडक्ट्स में ऑप्टिकल ट्रांसपोर्ट नेटवर्क प्रोडक्ट्स, मैनेज्ड लीज्ड लाइन नेटवर्क प्रोडक्ट्स, सिग्नलिंग पॉइंट नेटवर्क प्रोडक्ट्स, IP/MPLS राउटर्स और स्विचेस, नेटवर्क मैनेजमेंट सिस्टम सॉल्यूशन्स और दूसरे शामिल हैं।
मार्केट में तेजी बरकरार
घरेलू शेयर मार्केट अभी तेजी के ट्रैक पर है, लेकिन बढ़त कम हो गई है। इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक जैसे आईटी स्टॉक्स सेंसेक्स टॉप गेनर्स की लिस्ट में हैं। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सेंसेक्स 90 अंक ऊपर 85322 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 30 अंक ऊपर 26098 पर है।
(डिस्क्लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)





