ITC में दिग्गज निवेशक ने बेचे ₹9500 करोड़ के शेयर, 5% तक गिरा भाव, अब दांव लगाना सही?

लाइव हिन्दुस्तान
share

मुख्य बातें

  • GQG पार्टनर्स ने प्रमुख भारतीय FMCG ब्रांड ITC में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है
  • इस खबर के बीच ITC लिमिटेड के शेयर में भी हाहाकार मच गया

cigarette company
ITC लिमिटेड के शेयर में भी हाहाकार मच गया

ITC share price: बाजार में भारी बिकवाली के बीच आटा से सिगरेट तक बनाने वाली कंपनी ITC लिमिटेड के शेयर में भी हाहाकार मच गया। शेयर में यह भूचाल ऐसे समय आया जब विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) के आईटीसी लिमिटेड में हिस्सेदारी बेचने की खबर आई। आइए शेयर परफॉर्मेंस की डिटेल जान लेते हैं।

GQG पार्टनर्स ने कम की हिस्सेदारी

दरअसल, GQG पार्टनर्स ने प्रमुख भारतीय FMCG ब्रांड ITC में अपनी हिस्सेदारी कम कर दी है। बता दें कि लगभग ₹9500 करोड़ में हिस्सेदारी बेची गई है। इस खबर के बीच गुरुवार के सेशन में ITC के शेयरों पर बिकवाली का दबाव देखा गया। ITC के शेयर की कीमत ₹264 पर खुली और बीएसई पर इंट्राडे में करीब 5 पर्सेंट टूटकर ₹253.30 के निचले स्तर तक आया। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो भी है।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक कंपनी के फंडामेंटल्स में कोई खराबी नहीं है। कंपनी के FY27 के सितंबर तिमाही के नतीजे बेहतर रहने की उम्मीद है। जानकारों ने कहा कि ITC के शेयरधारकों को सलाह दी कि वे ₹246 पर स्टॉप-लॉस बनाए रखते हुए शेयर को होल्ड करें। KC सिक्योरिटीज में रिसर्च और बिजनेस डेवलपमेंट के VP, महेश एम ओझा ने कहा, "प्री-मार्केट सेशन में हुए ब्लॉक डील की वजह से ITC के शेयर की कीमत गिर रही है। इस सेशन में, जाने-माने FPI, GQG पार्टनर्स ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी है। यह बिक्री लगभग ₹9,500 करोड़ की है। यही मुख्य वजह है जिससे ITC के शेयर की कीमत नीचे आ रही है।"

ITC के शेयरों में वापसी की उम्मीद जताते हुए अविनाश मेंटर रिसर्च के फाउंडर अविनाश गोरक्षकर ने कहा, “यह गिरावट सेंटीमेंटल है। कंपनी के फंडामेंटल्स में कोई खराबी नहीं है। बाजार को ITC से बेहतर Q2 नतीजों की उम्मीद है।”

गोरक्षकर ने कहा कि बाजार को ITC के बेहतर नतीजों की उम्मीद है, जिसकी वजह जुलाई से सितंबर 2026 तिमाही के दौरान सॉफ्ट टोबैको की कीमतों से बेहतर मार्जिन और मुनाफा है। उन्होंने कहा कि ITC एक पोर्टफोलियो स्टॉक है और यह कम कीमत पर मिल रहा है। इसलिए, उम्मीद है कि कुछ निवेशक ITC के शेयरों की 'वैल्यू बाइंग' करेंगे।

ITC के शेयर का टारगेट

ITC के शेयरहोल्डर्स को सलाह देते हुए महेश एम ओझा ने कहा, "ITC के शेयर की कीमत को ₹246 पर मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। मौजूदा शेयरहोल्डर्स को सलाह दी जाती है कि वे शेयर को होल्ड करके रखें और ₹246 पर स्टॉप-लॉस बनाए रखें। बाउंस बैक की संभावना के कारण यह शेयर जल्द ही ₹275 तक पहुंच सकता है।" महेश एम ओझा ने कहा, "नए इन्वेस्टर्स भी मौजूदा मार्केट प्राइस पर ITC के शेयर खरीद सकते हैं और ₹275 के शॉर्ट-टर्म टारगेट के लिए ₹246 पर स्टॉप-लॉस बनाए रख सकते हैं।"

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ITC में दिग्गज निवेशक ने बेचे ₹9500 करोड़ के शेयर, 5% तक गिरा भाव