
6 साल में सबसे बड़ी गिरावट की वजह से निवेशकों के ₹50000 करोड़ डूबे, 10% गिरा चर्चित कंपनी का शेयर
ITC Share Price: आज आईटीसी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। जिसकी वजह से निवेशकों के 50 हजार करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई में कंपनी के शेयर आज 1 जनवरी 2026 को 402.25 रुपये के लेवल पर खुले। दिन में 10 प्रतिशत की गिरावट के बाद यह स्टॉक टूटकर 362.70 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गए।
ITC Share Price: आज आईटीसी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। जिसकी वजह से निवेशकों के 50 हजार करोड़ रुपये डूब गए। बीएसई में कंपनी के शेयर आज 1 जनवरी 2026 को 402.25 रुपये के लेवल पर खुले। दिन में 10 प्रतिशत की गिरावट के बाद यह स्टॉक टूटकर 362.70 रुपये के इंट्रा-डे लो लेवल पर आ गए। आईटीसी के शेयरों का यह नया 52 वीक लो लेवल है। बता दें, यह 6 साल में आईटीसी के शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट है। मार्केट के बंद होने के समय आईटीसी के शेयर 9.69 प्रतिशत की गिरावट के बाद 363.95 रुपये के लेवल पर था।
टैक्स की कीमतों में गिरावट
इस भारी भरकम गिरावट के पीछे की वजह एक्साइज ड्यूटी है। जिसकी वजह से कीमतों में कम से कम 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। बता दें, आज Godfrey Phillips India के शेयरों की कीमतों में 19 प्रतिशत की गिरावट आई है। जोकि नवंबर 2016 के बाद कंपनी के शेयरों की भारी गिरावट है।
एक्सपर्ट्स ने क्या कुछ कहा?
इकनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने इस कदम को आईटीसी के नकारात्मक बताया है। ब्रोकरेज हाउस ने बताया है कि आईटीसी को कीमतों में कम से कम 15 प्रतिशत का इजाफा करना ही होगा। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज से जुड़े एक्सपर्ट्स ने कहा कि ड्यूटी की वजह से आईटीसी को कम से कम 22 से 28 प्रतिशत कीमत 75-88 mm के सिगरेट में इजाफा हुआ है। वहीं, 75mm से बड़े सिगरेट की कीमतों में 16 प्रतिशत का इजाफा करना होगा। जोकि 2 से 3 रुपये होगा। कीमतों में इजाफे के बाद सिगरेट की बिक्री प्रभावित हो सकती है। देखना है कि कंपनियां कैसे इस फैसले के असर को कम करती हैं।
दो साल से निगेटिव रहा है रिटर्न
एक साल में आईटीसी का सेयर 20 प्रतिशत और 2 साल में 17.66 प्रतिशत टूट चुका है। तीन से होल्ड करने वाले निवेशकों को 16 प्रतिशत का फायदा हुआ है। लेकिन यह सेंसेक्स इंडेक्स के 40.02 प्रतिशत की रिटर्न की तुलना में काफी कम है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)





