
हर शेयर पर 6.5 रुपये का डिविडेंड, दिग्गज कंपनी ITC ने निवशकों को दिया तोहफा
आईटीसी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने एक रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 6.5 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इस डिविडेंड का भुगतान 26 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 के बीच किया जाएगा।
ITC Q3 Result: आटा से सिगरेट तक के कारोबार में सक्रिय कंपनी-आईटीसी लिमिटेड ने दिसंबर तिमाही के नतीज जारी कर दिए हैं। दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही का मुनाफा मामूली रूप से बढ़कर 5018 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में उसने 5013 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। तीसरी तिमाही के दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व बढ़कर 21,707 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 20,350 करोड़ रुपये था।
किस सेग्मेंट में कितनी बढ़ोतरी
एफएमसीजी सिगरेट: राजस्व ₹8791 करोड़, 7.9 प्रतिशत की वृद्धि
एफएमसीजी अन्य: राजस्व ₹6020 करोड़, 11 प्रतिशत की वृद्धि
एग्री बिजनेस: राजस्व ₹3560 करोड़, 6.3 प्रतिशत की वृद्धि
पेपरबोर्ड, कागज और पैकेजिंग: राजस्व ₹2202 करोड़, 2.7 प्रतिशत की वृद्धि
डिविडेंड का ऐलान
आईटीसी ने बताया कि उसके निदेशक मंडल ने 31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाले वित्त वर्ष के लिए एक रुपये के अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर पर 6.5 रुपये के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी है। इस डिविडेंड का भुगतान 26 फरवरी, 2026 से 28 फरवरी, 2026 के बीच किया जाएगा। आईटीसी ने शेयरधारकों की पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से बुधवार, 4 फरवरी को रिकॉर्ड तिथि के रूप में निर्धारित किया है।
आईटीसी शेयर का हाल
आईटीसी के शेयर की बात करें तो मामूली गिरावट के साथ गुरुवार को 318.65 रुपये पर रहा। बीएसई पर यह शेयर ट्रेडिंग के दौरान 318.05 रुपये तक आ गया। यह शेयर के 52 हफ्ते के लो 318 रुपये से मामूली बढ़त को दिखा रहा है। बता दें कि इसी हफ्ते शेयर ने इस स्तर को टच किया था।
एक्सपर्ट की राय
बिजनेस टुडे की एक खबर के मुताबिक चॉइस ब्रोकिंग के रिसर्च एनालिस्ट आकाश शाह आईटीसी शेयर के आउटलुक को लेकर मंदी का रुख अपना रहे हैं। शाह ने कहा-आईटीसी के मासिक चार्ट पर ट्रेंड में अचानक गिरावट आई है, जिससे लंबे समय से चल रहा कंसोलिडेशन-टू-अपट्रेंड चरण समाप्त हो गया है। हाई की ओर 350 रुपये पहला प्रतिरोध स्तर है, जिसके बाद 365-373 रुपये के आसपास एक प्रमुख सप्लाई जोन है। SAMCO सिक्योरिटीज के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक ओम मेहरा ने कहा कि शेयर फिलहाल 320-325 रुपये के दायरे के आसपास मंडरा रहा है, जो ऐतिहासिक रूप से कीमतों को स्थिर करने का क्षेत्र रहा है। अल्पावधि में उछाल की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। ऊपर की ओर, किसी भी तरह की गिरावट को 345-350 रुपये के आसपास प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है।





