Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़ITC hotels q2 net profit jumps 74 percent to 133 crore rs revenue grows 7 percent YoY
74% बढ़ गया आईटीसी की इस कंपनी का मुनाफा, शेयर में हलचल, आपका है दांव?

74% बढ़ गया आईटीसी की इस कंपनी का मुनाफा, शेयर में हलचल, आपका है दांव?

संक्षेप:

आईटीसी होटल्स के नेट प्रॉफिट में 74 प्रतिशत उछाल आया और यह 133.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। परिचालन राजस्व में वृद्धि से कंपनी के लाभ में उछाल आया है। पिछले साल की समान तिमाही में उसे 76.63 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

Fri, 24 Oct 2025 06:11 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ITC hotels result: आईटीसी ग्रुप की कंपनी- आईटीसी होटल्स ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर के दौरान आईटीसी होटल्स के नेट प्रॉफिट में 74 प्रतिशत उछाल आया और यह 133.29 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। परिचालन राजस्व में वृद्धि से कंपनी के लाभ में उछाल आया है। पिछले साल की समान तिमाही में उसे 76.63 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सितंबर तिमाही में आईटीसी होटल्स की परिचालन आय 839.48 करोड़ रुपये हो गई जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 777.95 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का कुल व्यय भी मामूली बढ़त के साथ 699.72 करोड़ रुपये हो गया जो साल भर पहले 671.29 करोड़ रुपये था। बता दें कि आईटीसी लिमिटेड के होटल कारोबार के अलग होने के बाद आईटीसी होटल्स इस साल की शुरुआत में शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई थी।

शेयर का परफॉर्मेंस

आईटीसी होटल्स के शेयर की बात करें तो यह शुक्रवार को 225 रुपये के स्तर तक पहुंच गया था। शेयर की क्लोजिंग 221.70 रुपये पर हुई। आईटीसी होटल्स के शेयर की कीमत एक महीने में 2% और तीन महीनों में 9% गिर गई है। पिछले छह महीनों में शेयर में 12% की बढ़ोतरी हुई है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 261.35 रुपये है। शेयर का यह भाव जुलाई 2025 में था। वहीं, फरवरी 2025 में शेयर की कीमत 158 रुपये थी।

बोधगया में नया होटल खोलने की घोषणा

हाल ही में आईटीसी होटल्स ने बिहार के बोधगया में एक नया होटल खोलने की घोषणा की जिसमें 98 कमरे एवं सुइट के साथ सम्मेलन कक्ष भी मौजूद हैं। 18 एकड़ में फैला 'वेलकम होटल बोधगया' ऐतिहासिक विरासत वाले शहर में बैठकें, यात्राएं, सम्मेलन और प्रदर्शनियों के क्षेत्र में एक नया अनुभव देने के लिए तैयार है। यह होटल गया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बोधगया अपनी आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के कारण देश-दुनिया के यात्रियों का पसंदीदा गंतव्य है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।