टाटा मोटर्स को इटली से मिली खुशखबरी, ₹41500 करोड़ की Iveco डील को हरी झंडी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • कॉमर्शियल गाड़ी बनाने वाली इवेको ग्रुप (Iveco Group) के सभी कॉमन शेयरों के लिए टाटा मोटर्स के वॉलंटरी टेंडर ऑफर (स्वेच्छा से शेयर खरीदने का प्रस्ताव) डॉक्यूमेंट को इटली के बाजार नियामक से मंजूरी मिल गई है

Tata Motors
टाटा मोटर्स को खुशखबरी

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा मोटर्स को इटली के मार्केट रेगुलेटर कॉनसोब (Consob) ने बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, कॉमर्शियल गाड़ी बनाने वाली इवेको ग्रुप (Iveco Group) के सभी कॉमन शेयरों के लिए टाटा मोटर्स के वॉलंटरी टेंडर ऑफर (स्वेच्छा से शेयर खरीदने का प्रस्ताव) डॉक्यूमेंट को मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही इवेको को टेकओवर करने की महत्वाकांक्षी प्रक्रिया का आखिरी चरण शुरू हो गया है। अब इवेको के शेयरधारकों के लिए प्रस्ताव स्वीकार करने की अवधि सात सितंबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर तक चलेगी। हालांकि, इस अवधि को बढ़ाया जा सकता है। प्रस्ताव के तहत टाटा मोटर्स, इवेको ग्रुप के प्रत्येक साधारण शेयर के लिए डिविडेंड समेत 14.10 यूरो का भुगतान करेगी।

कब तक के लिए है प्रस्ताव?

टाटा मोटर्स की सब्सिडयरी TML CV होल्डिंग्स बीवी को तीन सितंबर, 2026 को कॉनसोब से प्रस्ताव दस्तावेज की मंजूरी मिली। कंपनी ने कहा कि प्रस्ताव अवधि के दौरान शेयर बेचने वाले शेयरधारकों को 30 अक्टूबर, 2026 को भुगतान किया जाएगा। यदि प्रस्ताव अवधि बढ़ाई जाती है तो भुगतान की तारीख भी बदल सकती है। कानूनी शर्तें पूरी होने पर प्रस्ताव को दो से छह नवंबर तक पांच कारोबारी दिनों के लिए दोबारा खोला जाएगा।

इस स्थिति में भुगतान 13 नवंबर, 2026 को किया जाएगा। यह प्रस्ताव इटली में शुरू होगा और संबंधित सिक्योरिटीज नियमों के अनुरूप अमेरिका के शेयरधारकों के लिए भी उपलब्ध होगा। कंपनी ने स्पष्ट किया कि प्रस्ताव की स्वीकृति अवधि अभी शुरू नहीं हुई है और जारी की गई सूचना केवल जानकारी के उद्देश्य से है। यह सिक्योरिटीज को खरीदने का प्रस्ताव या उन्हें बेचने के लिए आग्रह नहीं है।

Iveco का अधिग्रहण टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल व्हीकल्स कारोबार को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने की रणनीति का अहम हिस्सा माना जा रहा है। इस सौदे से कंपनी को यूरोप और दक्षिण अमेरिका के बाजारों में बड़ा ऑपरेशनल नेटवर्क, एडवांस पावरट्रेन टेक्नोलॉजी और कमर्शियल व्हीकल्स कारोबार में अतिरिक्त पैमाना हासिल करने में मदद मिल सकती है।

कॉमर्शियल वाहनों की बिक्री में उछाल

टाटा मोटर्स लिमिटेड की कुल कॉमर्शियल वाहन बिक्री अगस्त में 49 प्रतिशत बढ़कर 44,411 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 29,863 इकाई थी। पिछले महीने घरेलू कॉमर्शियल वाहन (सीवी) की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 36,619 इकाई रही जबकि अगस्त 2025 में यह 27,481 इकाई थी। कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार अगस्त में 7,792 इकाई रहा जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 2,382 इकाई था। इसमें सालाना आधार पर 227 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़टाटा मोटर्स को इटली से मिली खुशखबरी, ₹41500 करोड़ की Iveco डील को हरी झंडी