Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़Italian luxury group prada launch 84k rs made in india Kolhapuri sandals to feb 2026 check detail
भारतीय मार्केट के लिए प्राडा की बड़ी तैयारी, ₹84 हजार का सैंडल लेकर आ रही कंपनी

भारतीय मार्केट के लिए प्राडा की बड़ी तैयारी, ₹84 हजार का सैंडल लेकर आ रही कंपनी

संक्षेप:

प्राडा के वरिष्ठ कार्यकारी लोरेन्जो बर्टेली ने बताया कि सैंडल का यह खास कलेक्शन भारत में ही तैयार किया जाएगा और हर जोड़ी की कीमत लगभग करीब 930 डॉलर होगी। ये सैंडल भारतीय मार्केट में फरवरी 2026 में लॉन्च किए जाएंगे।

Dec 11, 2025 08:22 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इटली की लग्जरी फैशन दिग्गज प्राडा अब भारत की पारंपरिक कोल्हापुरी चप्पलों से प्रेरित एक लिमिटेड-एडिशन सैंडल कलेक्शन लॉन्च करने जा रही है। करीब 930 डॉलर (84 हजार रुपये) के ये सैंडल फरवरी 2026 में लॉन्च किए जाएंगे। यह कलेक्शन दुनिया भर के लगभग 40 प्राडा स्टोर्स और ऑनलाइन उपलब्ध होगा। जानकारी के मुताबिक प्राडा भारत के महाराष्ट्र और कर्नाटक क्षेत्रों में लगभग 2000 जोड़ी सैंडल बनवाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह काम दो सरकारी संस्थाओं-लिडकॉम (महाराष्ट्र) और लिडकार (कर्नाटक) के साथ मिलकर किया जाएगा, जो भारत की चमड़े की पारंपरिक कला को बढ़ावा देती हैं। इस पहल के तहत प्राडा ग्रुप, लिडकॉम और लिडकार लोकल ट्रेनिंग प्रोग्राम भी आयोजित करेंगे, जिससे कारीगर अपनी पारंपरिक तकनीकों के साथ मॉर्डन स्किल भी सीख सकेंगे।

छह महीने पहले हुआ था विवाद

यह भी दिलचस्प है कि छह महीने पहले मिलान फैशन शो में प्राडा ने पारंपरिक कोल्हापुरी चप्पलों से प्रेरित सैंडल पेश किया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसको लेकर भारत में जबरदस्त बवाल मचा था। इसे भारतीय कारीगरों और नेताओं ने सांस्कृतिक विरासत की नकल कर बेचने का आरोप लगाया था। विरोध बढ़ने पर प्राडा को बैकफुट पर आना पड़ा था और कंपनी ने स्वीकार किया था कि डिजायन भारतीय कोल्हापुरी चप्पलों से प्रेरित था। अब प्राडा ने आधिकारिक रूप से भारतीय संस्थाओं के साथ समझौता किया है। इस सहयोग के तहत तीन साल का प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाया जाएगा। भारत में ट्रेनिंग के साथ-साथ कुछ कारीगरों को इटली में प्राडा की अकादमी में सीखने का मौका भी मिलेगा।

भारत में विस्तार का नहीं है प्लान

प्राडा के अधिकारी लोरेन्जो बर्टेली ने कहा कि प्राडा की अगले साल भारत में नए रिटेल कपड़ों की दुकानें या फैक्ट्रियां खोलने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने अभी तक भारत में कोई स्टोर खोलने की योजना नहीं बनाई है लेकिन यह कुछ ऐसा है जिस पर हम गंभीरता से विचार कर रहे हैं। यह तीन से पांच साल में हो सकता है।

बता दें कि भारत का लग्जरी मार्केट 2024 में लगभग 7 अरब डॉलर का था और 2030 तक 30 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसके बावजूद यह मार्केट चीन की तुलना में बहुत छोटा है, जो 2024 में लगभग 49.5 अरब डॉलर का रहा।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।