AI के डर से IT शेयरों में भूचाल, निवेशकों के लिए आज ब्लैक फ्राइडे

Feb 13, 2026 09:24 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IT Stocks Today: इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और अन्य आईटी स्टॉक्स शुक्रवार को भी भारी दबाव में हैं। इनमें 7.37 फीसद तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कारोबारी सत्र में इनमें भारी बिकवाली देखने को मिली थी।

AI के डर से IT शेयरों में भूचाल, निवेशकों के लिए आज ब्लैक फ्राइडे

IT Stocks Today: इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, विप्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और अन्य आईटी स्टॉक्स शुक्रवार को भी भारी दबाव में हैं। इनमें 7.37 फीसद तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले कारोबारी सत्र में इनमें भारी बिकवाली देखने को मिली थी। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से उत्पन्न व्यवधान और वैश्विक टेक्नोलॉजी शेयरों में कमजोर भावना लगातार इस क्षेत्र पर भारी पड़ रही है। आज शुरुआती कारोबार में ही इन्फोसिस 7.37 , टीसीएस 5.47 , एचसीएल टेक 4.94 और टेक महिंद्रा 3.41 पर्सेंट का गोता लगा चुके थे।

गुरुवार को भी निफ्टी आईटी इंडेक्स में भारी गिरावट रही

निफ्टी आईटी इंडेक्स पिछले सत्र में 5.5% टूट गया, जिसमें कॉफोर्ज, टेक महिंद्रा, ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर और इंफोसिस में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह में यह सूचकांक करीब 7% लुढ़क चुका है और इस साल अब तक इसमें लगभग 13% की गिरावट आ चुकी है, जो लगातार बिकवाली के दबाव को दर्शाता है।

क्यों हो रही गिरावट

वैश्विक बाजारों, खासकर वॉल स्ट्रीट में कमजोरी का असर भारतीय आईटी शेयरों की धारणा पर और अधिक पड़ने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में इंफोसिस के एडीआर में 9.84% और विप्रो के एडीआर में 4.6% की गिरावट आई, जो अमेरिकी टेक शेयरों में जारी व्यापक बिकवाली का ही नतीजा है।

अमेरिकी टेक दिग्गज भी नहीं बचे

गुरुवार को फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स 1.6% फिसला, जबकि सभी 'मैग्निफिसेंट सेवन' स्टॉक्स लाल निशान में बंद हुए। एप्पल का स्टॉक 5%, एनविडिया 1.61%, एएमडी 3.58%, अमेजन 2.25%, माइक्रोसॉफ्ट 0.63% और मेटा प्लेटफॉर्म्स 2.82% टूट गए। वहीं, कॉग्निजेंट में 7.16%, एक्सेंचर में 3.66% और सिस्को सिस्टम्स में 12% की गिरावट दर्ज की गई।

क्यों है टेक शेयरों पर दबाव?

अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों में लगातार बिकवाली जारी है। इसकी मुख्य वजह यह चिंता है कि कहीं एआई में किए जा रहे भारी निवेश से उचित रिटर्न नहीं मिल पाएगा। बड़ी टेक कंपनियों की हालिया कमाई ने निवेशकों की चिंता और बढ़ा दी है, जिसमें उनकी आक्रामक पूंजीगत व्यय योजनाओं का खुलासा हुआ।

अमेजन, गूगल, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट मिलकर एआई से जुड़े निवेशों पर करीब 650 अरब डॉलर खर्च कर सकते हैं, क्योंकि वे इस तेजी से बदलते टेक्नोलॉजी परिदृश्य में अपना दबदबा कायम करने की होड़ में हैं। इतने बड़े पैमाने पर खर्च ने मार्जिन पर दबाव, मुद्रीकरण को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक सॉफ्टवेयर व सर्विस इकोसिस्टम में संभावित व्यवधान की आशंकाओं को फिर से हवा दे दी है।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़IT stocks soared in fear of AI Black Friday for investors today
;;;