पेट्रोल-डीजल की क्या सचमुच है किल्लत? क्या कह रही सरकार, चेक करें आज के रेट

Drigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share

Petrol Diesel Rates Today: आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दी हैं। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹ 104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने दावा किया है कि पंपों पर भी सप्लाई सामान्य है।

पेट्रोल-डीजल की क्या सचमुच है किल्लत? क्या कह रही सरकार, चेक करें आज के रेट

पेट्रोल पंपों के ड्राई होने की खबरों के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने दावा किया है कि पंपों पर भी सप्लाई सामान्य है, लेकिन कुछ जगहों पर लोग घबराकर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे छोटी-मोटी समस्याएँ तुरंत सुलझाई जा रही हैं। शर्मा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की ज़रूरत के हिसाब से ही खरीदारी करने की अपील की।

पेट्रोल-डीजल के क्या हैं आज के रेट

ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतें अभी भी 100 डॉलर प्रति बैरल के पार हैं। युद्ध शुरू होने से पहले कच्चे तेल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल के आसपास थीं। इसका असर दुनिया भर के देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट पर पड़ रहा है। भारत के लिए राहत की बात यह है कि आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलवा नहीं हुआ है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दिल्ली से 10 रुपये महंगा है पश्चिम बंगाल में पेट्रोल

दिल्ली के मुकाबले पश्चिम बंगाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये अधिक है। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹ 104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर।

आज पश्चिम बंगाल के शहरों में पेट्रोल के दाम

कृष्णानगर में ₹ 106.07, मेदिनीपुर में ₹ 105.37, पुरुलिया में ₹ 106.05, रायगंज में ₹ 105.36, सूरी में ₹ 105.43अलीपुर में पेट्रोल ₹ 104.99 प्रति लीटर, बहरामपुर में ₹ 106.12, बांकुड़ा में ₹ 105.19, बारासात में ₹ 105.24, वर्धमान में ₹ 105.33, कूचबिहार में ₹ 106.14, हुगली में ₹ 105.52, हावड़ा में ₹ 104.99, और तामलुक में ₹ 104.61 प्रति लीटर है। सभी शहरों में कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल 387 रुपये लीटर

दुनिया में सबसे महंगा पेट्रोल हांगकांग में 387.26 रुपये लीटर है। इजरायल में भी तेल 258.60 रुपये लीटर है। पुर्तगाल, आयरलैंड, नार्वे, फ्रांस, फिनलैंड, जर्मनी, सिंगापुर में भी पेट्रोल के रेट 200 रुपये प्रति लीटर से अधिक हैं।

पाकिस्तान से नेपाल तक क्या हैं पेट्रोल के रेट

बंग्लादेश में भी पेट्रोल 106.85 रुपये लीटर है जबकि, म्यांमार में 147.54 रुपये।भूटान में पेट्रोल 102.78 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में 123.05 और चीन में 131.13 रुपये लीटर है। श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत134.60 रुपये पर पहुंच गई है। नेपाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 137.12 रुपये तक पहुंच गई है।

दुनिया में सबसे अधिक दाम कहां बढ़े

ग्लोबल पेट्र्रोल प्राइस डॉट कॉम के मुताबिक म्यांमार में पेट्रोल की कीमतें 101% और डीजल 161% तक बढ़ गईं, जो इस लिस्ट में सबसे ज्यादा उछाल है। लाओस, फिलीपींस और मलेशिया जैसे देशों में भी डीजल की कीमतों में 100% के आसपास बढ़ोतरी दर्ज की गई।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए 'कुछ अलग' और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,