Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़IREDA announced q3 result 1381 crore rupee net profit share in focus
Q3 में नवरत्न कंपनी को हुआ ₹1381 करोड़ का नेट प्रॉफिट, सोमवार को शेयरों में दिखेगी हलचल

Q3 में नवरत्न कंपनी को हुआ ₹1381 करोड़ का नेट प्रॉफिट, सोमवार को शेयरों में दिखेगी हलचल

संक्षेप:

IREDA Share Price: नवरत्न कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) ने तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 1381.36 करोड़ रुपये रहा है।

Jan 10, 2026 01:46 pm ISTTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IREDA Share Price: नवरत्न कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (इरेडा) ने तीसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी की तरफ से दी जानकारी में बताया गया है कि चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 1381.36 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 15.4 प्रतिशत अधिक है। इरेडा का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 6041.82 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में सरकार कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 4714.25 करोड़ रुपये रहा था। जोकि दर्शाता है कि यह सालाना आधार पर 28.2 प्रतिशत बढ़ा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:रिलायंस जियो IPO कब होगा ओपन, GMP आज 93 रुपये, क्या होगा प्राइस बैंड

पहले 9 महीने में कितना हुआ रेवन्यू

31 दिसंबर 2025 को समाप्त हुए चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों के दौरान कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 6135 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 27 प्रतिशत अधिक है। बीते वित्त वर्ष के इसी 9 महीने के दौरान कंपनी का रेवन्यू 4838 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, अप्रैल से दिसंबर 2025 तक प्रॉफिट (टैक्स भुगतान से पहले) 1718 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 17 प्रतिशत अधिक है। टैक्स भुगतान के बाद कंपनी का प्रॉफिट इसी पीरियड में 1381 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें:₹24 से ₹1400 का सफर, मल्टीबैगर स्टॉक ने 4 साल में दिया ₹64 लाख का रिटर्न

संघर्ष कर रहे हैं इरेडा के शेयर

स्टॉक मार्केट में कंपनी की स्थिति अच्छी नहीं है। शुक्रवार को बाजार के बंद होने के समय पर इरेडा के शेयरों का भाव बीएसई में 3.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ बीएसई में 136.65 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। बीते 6 महीने के दौरान के कंपनी के शेयरों की कीमतों में 17 प्रतिशत की गिरावट की आई है। वहीं, एक साल में इरेडा के शेयरों की कीमतों में 36 प्रतिशत की गिरावट आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 227 रुपये और 52 वीक लो लेवल 129.10 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 38388.15 करोड़ रुपये का है।

दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 32 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh
घर वाले इंजीनियर बनाना चाहते थे, लेकिन सामाजिक विषयों में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। लाइव हिंदुस्तान के लिए खबरें लिखने के साथ समय-समय पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते रहते हैं। बिजनेस, राजनीति, क्रिकेट, धर्म और साहित्य में गहरी रुचि है। काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एम.ए. और भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से पत्रकारिता का कोर्स किया है। तरुण, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।