Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़IRCTC q2 result profit rises interim dividend declared record date and other details here
IRCTC ने किया 250% डिविडेंड का ऐलान, प्रॉफिट में आया है तगड़ा उछाल

IRCTC ने किया 250% डिविडेंड का ऐलान, प्रॉफिट में आया है तगड़ा उछाल

संक्षेप:

जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम का नेट प्रॉफिट 13% बढ़कर ₹345 करोड़ हो गया जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह ₹305 करोड़ था। IRCTC के निदेशक मंडल ने डिविडेंड देनेका भी ऐलान किया है।

Nov 12, 2025 10:27 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IRCTC Q2 Result: रेलवे से जुड़ी कंपनी-भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जुलाई से सितंबर तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 13% बढ़कर ₹345 करोड़ हो गया जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में यह ₹305 करोड़ था। IRCTC के निदेशक मंडल ने डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही में राजस्व 7.7% बढ़कर ₹1,146 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही में यह ₹1,064 करोड़ था। एबिटा 8.3% बढ़कर ₹404 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में ₹372.8 करोड़ था। कंपनी का एबिटा मार्जिन 35.2% रहा, जो वित्त वर्ष 25 की दूसरी तिमाही के 35% से थोड़ा ज्यादा है।

डिविडेंड पर क्या कहा कंपनी ने?

आईआरसीटीसी ने अपनी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंजों को सूचित किया कि वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों पर 5 रुपये प्रति शेयर यानी 250% का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। कंपनी के सभी पात्र शेयर बाजार निवेशकों के लिए ₹5 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड इश्यू घोषित किया गया है। इसका मतलब है कि प्रत्येक पात्र शेयरधारक को कंपनी में अपने प्रत्येक शेयर के लिए ₹5 प्रति शेयर का डिविडेंड भुगतान मिलेगा। शेयरधारक पूर्व निर्धारित रिकॉर्ड तिथि से 24 घंटे पहले तक अंतरिम डिविडेंड के लिए पात्र होंगे। इसके लिए रिकॉर्ड तिथि 21 नवंबर 2025 तय की गई है।

शेयर का हाल

सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को आईआरसीटीसी के शेयर की बात करें तो 715.50 रुपये है। यह एक दिन पहले के मुकाबले 0.71% बढ़कर बंद हुआ। ट्रेडिंग के दौरान शेयर 718.05 रुपये तक पहुंच गया। मार्च 2025 में शेयर की कीमत 655.70 रुपये थी। यह शेयर के 52 हफ्ते का लो है। इस शेयर के 52 हफ्ते का हाई 859.95 रुपये है। यह भाव दिसंबर 2024 में था।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।