काम की बात: रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत! अब आखिरी मिनट में भी बदल पाएंगे बोर्डिंग, आ गया ये नया नियम

Sarveshwar Pathak लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

इंडियन रेलवे (Indian Railways) ने 1 अप्रैल 2026 से नया नियम लागू किया है, जिसके तहत यात्री अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग प्वाइंट बदल सकते हैं। यह सुविधा IRCTC के जरिए ऑनलाइन और काउंटर दोनों पर उपलब्ध है। हालांकि, यह सुविधा सिर्फ Confirmed और RAC टिकट पर लागू होगी।

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत! अब आखिरी मिनट में भी बदल पाएंगे बोर्डिंग, आ गया ये नया नियम

रेलवे यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब ट्रेन छूटने से ठीक पहले भी आप अपनी यात्रा में बदलाव कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन रेलवेज (Indian Railways) ने 1 अप्रैल 2026 से बोर्डिंग पॉइंट बदलने के नियम आसान कर दिए हैं, जिससे लाखों यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा। अब यात्री अपनी ट्रेन का बोर्डिंग स्टेशन ट्रेन चलने से सिर्फ 30 मिनट पहले तक बदल सकते हैं। पहले यह समय सीमा (कम से कम 24 घंटे पहले) काफी ज्यादा थी, जिससे कई बार परेशानी होती थी। यह सुविधा आप आसानी से IRCTC की वेबसाइट/ऐप से या रेलवे रिजर्वेशन काउंटर के जरिए ले सकते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

कैसे काम करेगा नया सिस्टम?

नया बोर्डिंग पॉइंट अब सेकेंड रिजर्वेशन चार्ट में अपडेट होगा, यानी ट्रेन छूटने से ठीक पहले भी बदलाव संभव हो सकेगा। इससे उन यात्रियों को फायदा होगा, जिनके प्लान अचानक बदल जाते हैं।

ध्यान रखने वाली जरूरी शर्तें

यह सुविधा सिर्फ कंफर्म (Confirmed) और RAC टिकट पर मिलेगी। यह वेटिंग टिकट पर लागू नहीं है। शर्त ये है कि इसको सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता है। यह रिक्वेस्ट सेकेंड चार्ट बनने से पहले करनी होगी।

कैंसिलेशन नियम भी बदले

अब अगर शख्स 24 से 72 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है, तो उसे 25% पैसा गंवाना पड़ेगा। अगर वह 8 से 24 घंटे पहले कैंसिल करता है, तो 50% किराया कट जाएगा और अगर उसने ट्रेन छूटने से 8 घंटे के अंदर टिकट कैंसिल किया, तो उसे एक भी रुपया वापस नहीं मिलेगा, यानी जितनी देर करेंगे, उतना ज्यादा नुकसान होगा।

सोचिए अगर व्यक्ति ने 1,600 रुपये का तत्काल (Tatkal) टिकट ले लिया और फिर पुराना टिकट लेट कैंसिल किया, तो उसे पुराने टिकट के 1,200 रुपये में से आधा या पूरा पैसा भी गंवाना पड़ सकता है। मतलब बेहतर सीट के चक्कर में उसे डबल नुकसान हो सकता है।

रिफंड नियमनया समय (1 अप्रैल 2026 से)पुराना समय (31 मार्च 2026 तक)
कोई रिफंड नहींप्रस्थान से 8 घंटे से पहलेप्रस्थान से 4 घंटे से पहले
50% कटौती8 से 24 घंटे पहले4 से 12 घंटे पहले
25% कटौती24 से 72 घंटे पहले12 से 48 घंटे पहले
अधिकतम रिफंड72 घंटे से ज्यादा पहले48 घंटे से ज्यादा पहले

कैसे बदलें बोर्डिंग प्वाइंट

  • IRCTC पर लॉगिन करें
  • My Bookings” में जाएं
  • टिकट सिलेक्ट करें
  • Change Boarding Point” पर क्लिक करें
  • नया स्टेशन चुनकर कन्फर्म करें

रेलवे का यह नया नियम यात्रियों को ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी और सुविधा देता है। लेकिन, साथ ही कैंसिलेशन चार्ज सख्त होने से आपको प्लानिंग भी समझदारी से करनी होगी। मतलब कि अब ट्रेन पकड़ने में थोड़ी आजादी मिली है, लेकिन टिकट कैंसिल करने में सावधानी जरूरी है।

Sarveshwar Pathak

लेखक के बारे में

Sarveshwar Pathak

सर्वेश्वर पाठक अक्टूबर 2022 से ‘लाइव हिंदुस्तान’ में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में बिजनेस और ऑटो सेक्शन के लिए काम कर रहे हैं। सर्वेश्वर बिजनेस और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री की खबरों, रिव्यू और गहराई से किए गए एनालिसिस के लिए जाने जाते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है, जिसमें उन्होंने अपनी मजबूत पकड़ और समझ के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। उन्होंने देव संस्कृति विश्वविद्यालय, हरिद्वार से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल की और वर्ष 2019 में ईटीवी भारत के साथ अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दैनिक जागरण और एडिटरजी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया, जहां उन्होंने अपनी लेखन शैली और विश्लेषण क्षमता को और निखारा।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से आने वाले सर्वेश्वर केवल एक पत्रकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्हें बाल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता से जुड़े अभियानों में विशेष रुचि है। अपने विश्वविद्यालय के दिनों में उन्होंने महाराष्ट्र के गोंदिया में दो महीने से अधिक समय तक सोशल वेलफेयर से जुड़े कार्य किए, जहां उन्होंने कई स्कूलों और विश्वविद्यालयों के छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। लेखन के अलावा सर्वेश्वर को बचपन से ही क्रिकेट खेलने और डांस का शौक है, जो उनके व्यक्तित्व को संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उनका उद्देश्य सिर्फ खबरें लिखना ही नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक और प्रेरित करना भी है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,