दो दिग्गज रेल कंपनियों को 'एक' करने की तैयारी, रॉकेट सा उड़े कंपनियों के शेयर

Mar 06, 2026 02:24 pm ISTVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर 12% उछल गए, जबकि रेल विकास निगम के शेयरों में 7% की तेजी आई है। इन 2 कंपनियों के शेयरों में यह उछाल उन रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि रेल मिनिस्ट्री ने इनके का विलय का एक औपचारिक प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है।

दो दिग्गज रेल कंपनियों को 'एक' करने की तैयारी, रॉकेट सा उड़े कंपनियों के शेयर

रेल कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल और रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों ने शुक्रवार को बुलेट ट्रेन की रफ्तार पकड़ ली। इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर शुक्रवार को 12 पर्सेंट उछल गए, जबकि रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में 7 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। इन 2 रेल कंपनियों के शेयरों में यह उछाल उन रिपोर्ट्स के बाद आया है, जिसमें कहा गया है कि रेल मिनिस्ट्री ने इन दोनों कंपनियों का विलय (मर्जर) करने के एक औपचारिक प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है, इससे इनवेस्टर सेंटीमेंट को मजबूती मिली है। यह बात इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट में कही गई है। इरकॉन इंटरनेशनल और रेल विकास निगम लिमिटेड दोनों ही नवरत्न कंपनी हैं।

150 रुपये के पार पहुंच गए इरकॉन इंटरनेशनल के शेयर
रेल कंपनी इरकॉन इंटरनेशनल (IRCON International) के शेयर शुक्रवार को BSE में 12 पर्सेंट उछलकर 150.15 रुपये पर पहुंच गए। पिछले पांच साल में इरकॉन इंटरनेशनल के शेयरों में 230 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। नवरत्न कंपनी रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में भी शुक्रवार को अच्छी तेजी आई है। रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयर शुक्रवार को 7 पर्सेंट की तेजी के साथ 298.55 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 साल में रेल विकास निगम लिमिटेड के शेयरों में 820 पर्सेंट की तूफानी तेजी देखने को मिली है।

इस वजह से दोनों रेल कंपनियों के शेयरों में तेजी
इरकॉन इंटरनेशनल और रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) के शेयरों में उन मीडिया रिपोर्ट्स के बाद अच्छी खरीदारी देखने को मिली है, जिनमें कहा गया है कि मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे से IRCON और RVNL के विलय के औपचारिक प्रस्ताव को आगे बढ़ाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मर्जर प्रपोजल को फाइनेंस मिनिस्ट्री, डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज और कैबिनेट कमेटी ऑन इकनॉमिक अफेयर्स (CCEA) के अप्रूवल्स की जरूरत पड़ेगी। हालांकि, प्रस्तावित मर्जर को लेकर इरकॉन इंटरनेशनल और रेल विकास निगम लिमिटेड ने अभी तक स्टॉक एक्सचेंजों के साथ कोई अपडेट साझा नहीं किया है।

विलय के बाद बन जाएगी इंटीग्रेटेड इकाई
प्रस्तावित विलय को अगर मंजूरी मिलती है तो यह देश की दो दिग्गज रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों को मिलाकर एक ज्यादा इंटीग्रेटेड इकाई बनाएगा। इरकॉन इंटरनेशनल और रेल विकास निगम लिमिटेड दोनों ही रेल मिनिस्ट्री के एडमिनिस्ट्रेटिव कंट्रोल में आती हैं। इरकॉन इंटरनेशनल की शुरुआत साल 1976 में हुई है, जबकि रेल विकास निगम लिमिटेड की शुरुआत साल 2003 में हुई है। रेल विकास निगम लिमिटेड (RVNL) फास्ट ट्रैक बेसिस पर रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के डिवेलपमेंट, कंस्ट्रक्शन और इंप्लीमेंटेशन पर फोकस करती है।

Vishnu Soni

लेखक के बारे में

Vishnu Soni

विष्णु सोनी लाइव हिन्दुस्तान में बिजनेस, गैजेट्स और ऑटो सेक्शन संभाल रहे हैं। वह दिसंबर 2020 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। वह शेयर बाजार, कॉरपोरेट, पर्सनल फाइनेंस, गैजेट्स और ऑटो की खबरें लिखते हैं। गैजेट्स और ऑटो रिव्यू में भी इनकी दिलचस्पी है। बिजनेस से जुड़ी खबरों में विष्णु हमेशा इस बात पर फोकस करते हैं कि वह पाठकों के 'काम की बात' वाला एंगल प्रमुखता से खबर में ला सकें, ताकि उनकी वित्तीय जागरूकता बढ़े। बिजनेस से जुड़ी खबरों में भाषा की सरलता और सहजता पर भी विष्णु का ध्यान हमेशा रहा है।

पत्रकारिता में विष्णु को 20 साल पूरे होने को हैं। विष्णु के करियर का ज्यादातर हिस्सा बिजनेस जर्नलिज्म से जुड़ा रहा है। वह दैनिक भास्कर, इकनॉमिक टाइम्स-हिंदी, अमर उजाला, नेटवर्क-18 और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। विष्णु ने पत्रकारिता की पढ़ाई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मॉस कम्युनिकेशन (IIMC), दिल्ली से की है। विष्णु, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट हैं। GST को लेकर बनाए गए विष्णु के एक वीडियो को अवॉर्ड भी मिल चुका है। कुकिंग, ट्रेवलिंग, क्रिकेट देखने और खेलने में इनको मजा आता है। अपने वक्त का एक हिस्सा विष्णु ऐसे शेयरों को 'खोजने' में लगाते हैं, जो कि आगे चलकर अच्छा रिटर्न दें।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,