₹69 तक जा सकता है यह इंफ्रा शेयर, तीन साल में कर्ज फ्री होने का है प्लान

Mar 07, 2026 08:54 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ने शनिवार को बताया कि फरवरी 2026 में उसका टोल राजस्व सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 746 करोड़ रुपये रहा। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक फरवरी 2025 में कंपनी का टोल राजस्व 614 करोड़ रुपये था।

₹69 तक जा सकता है यह इंफ्रा शेयर, तीन साल में कर्ज फ्री होने का है प्लान

IRB Infrastructure share price: शेयर बाजार में लिस्टेड कंपनी- आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर में सोमवार को हलचल की उम्मीद है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने अपने टोल राजस्व के आंकड़े जारी किए हैं। आंकड़े बताते हैं कि फरवरी 2026 में उसका टोल राजस्व सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़ गया है।

शेयर का परफॉर्मेंस

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो शुक्रवार को 40.38 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले शुक्रवार को 40.99 रुपये तक पहुंचा। शेयर की क्लोजिंग 40.80 रुपये पर हुई। यह एक दिन पहले के मुकाबले एक पर्सेंट से ज्यादा की बढ़त को दिखाता है।

ब्रोकरेज का अनुमान

ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स पर 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग बरकरार रखी है और प्रति शेयर ₹69 का मूल्य लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसका अर्थ है कि मौजूदा स्तरों से लगभग 65% की संभावित वृद्धि हो सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने इंफ्रास्ट्रक्चर पर अपने नोट में कहा कि इनसाइडर बाइंग को अक्सर संभावित बदलाव के संकेत के रूप में देखा जाता है और यह कंपनी के प्रमोटर्स के आत्मविश्वास को दर्शाता है। ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाली दो इंफ्रास्ट्रक्चर और इंजीनियरिंग कंपनियों, आईआरबी और एनसीसी के प्रमोटर्स ने हाल ही में छोटी हिस्सेदारी खरीदी है, लेकिन यह कदम अंतर्निहित व्यवसाय में उनके विश्वास के बारे में एक मजबूत संकेत देता है।

आईआरबी के लिए सीएलएसए ने बताया कि भारत के सबसे बड़े टोल प्लेटफॉर्म पर उसके टोलिंग व्यवसाय ने 11% की वार्षिक वृद्धि के साथ उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2030 तक पांच साल की योजना भी बनाई है, जिसके तहत वह अगले तीन वर्षों में अपने परिसंपत्ति आधार को 75% तक बढ़ाते हुए नेट डेब्ट फ्री यानी कर्ज मुक्त होने का लक्ष्य रखती है।

फरवरी का राजस्व

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ने शनिवार को बताया कि फरवरी 2026 में उसका टोल राजस्व सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 746 करोड़ रुपये रहा। शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक फरवरी 2025 में कंपनी का टोल राजस्व 614 करोड़ रुपये था। इस राजस्व में आईआरबी इनविट फंड और आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट की कमाई शामिल है।

उत्तर प्रदेश में हाल ही में शामिल किए गए आईआरबी हरिहरा टोलवेज ने फरवरी 2026 में टोल राजस्व में 52.8 करोड़ रुपये का योगदान दिया। आईआरबी इंफ्रा के डिप्टी सीईओ अमिताभ मुरारका ने कहा- हमारी संपत्तियों में यातायात की मजबूत वृद्धि और नए शामिल किए गए हरिहरा कॉरिडोर से मिलने वाला योगदान उत्साहजनक है। टोल संग्रह की वृद्धि पिछले महीने के 15 प्रतिशत से बढ़कर अब 22 प्रतिशत हो गई है। हमें उम्मीद है कि आने वाले महीनों में भी यह तेजी जारी रहेगी।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar

हिन्दुस्तान डिजिटल में करीब 5 साल से कार्यरत दीपक कुमार यहां बिजनेस की खबरें लिखते हैं। दीपक को स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस के अलावा बिजनेस से जुड़े तमाम विषयों की गहरी समझ है। वह जटिल आर्थिक और कारोबारी मुद्दों को सरल, संतुलित और आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं। उनकी बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी मजबूत पकड़ है। दीपक को उनके बेहतरीन काम के लिए विभिन्न स्तरों पर सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से बिहार के सीवान जिले से ताल्लुक रखने वाले दीपक के पास पत्रकारिता का करीब 13 साल का अनुभव है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला से की। इसके बाद दैनिक भास्कर, आजतक और इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी काम किया। इसका अगला पड़ाव हिन्दुस्तान डिजिटल था, जहां वह वर्तमान में असिस्टेंट न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। दीपक ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की जबकि हिमाचल प्रदेश सेंट्रल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट हुए हैं। जहां एक तरफ वह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो वहीं नई तकनीकों से खुद को अपडेट रखते हैं। खाली समय में फिल्में देखना, खाना बनाना और क्रिकेट खेलना पसंद है।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,