Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़IRB Infrastructure share can rise as much as 70 percent from current levels says brokerage firm clsa
70% से ज्यादा उछलेगा यह चर्चित शेयर, अभी 42 रुपये के स्तर पर है कीमत

70% से ज्यादा उछलेगा यह चर्चित शेयर, अभी 42 रुपये के स्तर पर है कीमत

संक्षेप:

IRB इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर साल 2025 में अब तक लगभग 30% की गिरावट झेल चुके हैं। इसके बावजूद CLSA का मानना है कि कंपनी के टोल कलेक्शन ट्रेंड और इंफ्राट्रस्ट (InvIT) स्ट्रक्चर में हुए बदलाव भविष्य में मजबूत ग्रोथ का संकेत दे रहे हैं।

Dec 13, 2025 09:38 pm ISTDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

IRB Infrastructure share price: बीते शुक्रवार को शेयर बाजार में खरीदारी वाला माहौल था। इस माहौल के बीच IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड के शेयर बिकवाली मोड में नजर आए। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह शेयर 1.15% टूटकर 41.32 रुपये पर बंद हुआ था। इस शेयर पर ब्रोकरेज CLSA बुलिश हैऔर अपनी आउटपरफॉर्म रेटिंग बनाए रखी है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि शेयर में 70% से ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या है टारगेट प्राइस?

IRB इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड के शेयर का टारगेट प्राइस ₹72 है। कंपनी के शेयरों में 2025 में अब तक लगभग 30% की गिरावट आई है। ब्रोकरेज के मुताबिक कंपनी के तीसरी तिमाही के टोल आंकड़ों से यह साफ होता है कि चालू वित्त वर्ष में अब तक टोल ग्रोथ 10% तक पहुंच चुकी है जबकि पहली तिमाही में यह 8% थी। यह सुधार शुरुआती और भारी मानसून के बावजूद देखने को मिला है। नवंबर महीने में IRB के टोल कलेक्शन में 16% सालाना वृद्धि दर्ज की गई। कंपनी के पूर्ण स्वामित्व वाले मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर इस वित्त वर्ष में टोल ग्रोथ दोगुने से भी ज्यादा हो गई है। वहीं, IRB के InvIT एसेट्स से होने वाली टोल आय में इसी अवधि के दौरान 11% की बढ़ोतरी हुई है।

क्या कहना है ब्रोकरेज का

CLSA के अनुसार IRB इंफ्रा ने रणनीतिक इक्विटी के निवेश के बाद छह एसेट्स जीते हैं, जिनमें से हाल के तीन मिड-टू-हाई-टीन IRR (इंटरनल रेट ऑफ रिटर्न) दे सकते हैं। CLSA ने यह भी कहा कि सरकार एसेट मोनेटाइजेशन के लिए $30 बिलियन की पाइपलाइन की योजना बना रही है और IRB अपनी कम-लीवरेज्ड InvIT बैलेंस शीट के साथ टोल-रोड डेवलपर्स के बीच अच्छी स्थिति में है। सात एनालिस्ट IRB Infra को कवर करते हैं, जिनमें से पाँच ने "बाय" रेटिंग दी है और दो ने "होल्ड" रेटिंग दी है।

Deepak Kumar

लेखक के बारे में

Deepak Kumar
दीपक कुमार, हिन्दुस्तान डिजिटल में बिजनेस की खबरें लिखते हैं। वह स्टॉक मार्केट, यूटिलिटी समेत बिजनेस सेक्शन से जुड़ी हर खबरों की ना सिर्फ समझ रखते हैं, बल्कि आम बोलचाल की भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। दीपक की बिजनेस सेक्शन के अलावा एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स और पॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों पर भी जबरदस्त पकड़ है। उन्हें बेहतरीन काम की सराहना मिलती रही है और सम्मानित भी किया जा चुका है। मूल रूप से सीवान (बिहार) के रहने वाले दीपक के पास करीब 11 साल का अनुभव है। करियर की बात करें तो अमर उजाला से शुरू हुआ सफर दैनिक भास्कर,आजतक, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप होते हुए हिन्दुस्तान डिजिटल तक पहुंच चुका है। फिलहाल, वह हिन्दुस्तान डिजिटल में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर कार्यरत हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं, पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए हिमाचल यूनिवर्सिटी चले गए। दीपक सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं। उन्हें नई-नई तकनीक से रूबरू होना अच्छा लगता है। खाली वक्त में फिल्में देखना या क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।