5 साल में 306% का रिटर्न, कंपनी दे रही है 1 बोनस शेयर, 10.89 प्रतिशत चढ़ा भाव
Bonus Share: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (IRB Infrastructure Developers Ltd) के शेयर आज एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी एक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर दे रही है।

Bonus Share: आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (IRB Infrastructure Developers Ltd) के शेयर आज स्टॉक मार्केट में एक्स-बोनस स्टॉक के तौर पर ट्रेड करने जा रहे हैं। कंपनी अपने निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस दे रही है। बता दें, आज कंपनी के शेयरों में तगड़ी तेजी देखने को मिली है। सुबह यह स्टॉक 10.89% चढ़ा है।
आज है रिकॉर्ड डेट
IRB Infrastructure Developers Ltd की तरफ से स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया गया है कि 1 शेयर पर 1 शेयर योग्य निवेशकों को बोनस के तौर पर दिया जाएगा। इस बोनस इश्यू के लिए कंपनी ने पहले ही 30 मार्च यानी आज की तारीख को रिकॉर्ड डेट घोषित किया है। यानी आज जिन निवेशकों का नाम कंपनी के रिकॉर्ड बुक में रहेगा उन्हें बोनस शेयर का फायदा होगा। बता दें, कंपनी पहली बार शेयर बाजार में एक्स-बोनस ट्रेड कर रही है।
शेयरों को खरीदने की होड़
बोनस शेयर की वजह से कंपनी का एडजस्टेड प्राइस 20.47 रुपये हो चुका है। कंपनी के शेयरों में आज सोमवार को तेजी देखने को मिली है। बीएसई में यह स्टॉक 20.53 रुपये के लेवल पर खुला था। कुछ ही देर के बाद कंपनी के शेयरों का भाव 10.89 प्रतिशत की तेजी के साथ 22.70 रुपये के स्तर पर पहुंच गया।
5 साल में 306% का रिटर्न
बीते एक साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 6.96 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। भले ही पिछले एक साल में कंपनी ने निगेटिव रिटर्न दिया हो इसके बाद भी 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 306 प्रतिशत का फायदा हुआ है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 44.87 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।
लगातार डिविडेंड दे रही है कंपनी
फरवरी 2026 में कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड किए थे। तब कंपनी ने एक शेयर पर 0.07 रुपये का डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी तीन बार एक्स-डिविडेंड ट्रेड की थी।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)
लेखक के बारे में
Tarun Pratap Singhतरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।


