फिर से लौट आई है IPO की बहार, जुलाई में खुलेगा 15000 करोड़ रुपये का आईपीओ!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मुख्य बातें

  • IPO News: प्राइमरी मार्केट में एक बार फिर से बहार लौट रही है
  • 15000 करोड़ रुपये के आईपीओ जुलाई में खुलने जा रहे हैं
ipo news

IPO News: घरेलू बाजार में एक बार से आईपीओ की बहार लौट आई है। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट सहित कई कंपनियों के आईपीओ दस्तक देने जा रहे हैं। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार 15000 करोड़ रुपये के आईपीओ जुलाई में खुल रहे है। बता दें, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ कल यानी 14 जुलाई से 16 जुलाई तक रिटेल निवेशकों के लिए खुल जाएगा।

कौन-कौन सी कंपनियां हैं पाइपलाइन में

रिपोर्ट के अनुसार इस महीने Caliber Mining and logistics, मिल्क मिस्ट डेरी फूड्स, जूनिपर ग्रीन एनर्जी, लोहिया कॉर्प और मनिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज के आईपीओ जुलाई में खुल सकते हैं। स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। इससे पहले जून के महीने में 2718 करोड़ रुपये का आईपीओ ओपन हुआ था। बता दें, इस महीने अबतक तीन कंपनियों के आईपीओ दस्तक दे चुके हैं। यह तीन कंपनियां कनक पैकेजिंग, Kusumgar and Laser Power & Infra है।

किस आईपीओ का साइज कितना बड़ा

Caliber Mining and logistics भारत की 10 सबसे बड़ी कोल माइनिंग सर्विस प्रदान करने वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी के आईपीओ का साइज 500 करोड़ रुपये से 600 करोड़ रुपये रह सकता है। मिल्की मिस्ट डेरी फूड्स के आईपीओ का साइज 2000 करोड़ रुपये रह सकता है। कंपनी का आईपीओ जुलाई के अंततक ओपन होगा। यह तमिलनाडु की कंपनी है।

एटी कैपिटल ग्रुप के निवेश वाली कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी का आईपीओ भी जल्द खुल सकता है। कंपनी के आईपीओ का साइज घटाकर 1800 करोड़ रुपये करने की चर्चा है। इससे पहले आईपीओ का साइज 3000 करोड़ रुपये का था।

रिपोर्ट के अनुसार टेक्निकल टेक्सटाइल्स के लिए मशिनरी और इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी लोहिया कॉरपोरेशन का भी आईपीओ आने जा रहा है। आईपीओ का साइज 500 करोड़ रुपये रह सकता है। यह आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित रह सकता है। इन सभी आईपीओ का साइज मिलाकर 15000 करोड़ रुपये के करीब रहने की उम्मीद है।

कुछ और कंपनियां भी हैं कतार में

बेंगलुरू की Tonbo Imaging और मध्य प्रदेश की फार्मा कंपनी symbiotec Pharma भी आईपीओ लाने वाली कंपनियों की लिस्ट में शामिल होने जा रही है। इन कंपनियों का आईपीओ जुलाई के अंत या फिर अगस्त के पहले सप्ताह में आ सकता है। बता दें, इन कंपनियों के साइज में पहले की प्लानिंग की तुलना में कटौती देखने को मिल रही है।

आईपीओ लाने की कतार में जेप्टो भी शामिल है। हालांकि, इस कंपनी के आईपीओ साइज को कम करने की चर्चा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

Tarun Pratap Singh

लेखक के बारे में

Tarun Pratap Singh

तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव -
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं -
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।

और पढ़ें
बिजनेस न्यूज, आज के पेट्रोल और डीजल के दाम, शेयर बाजार की ताज़ा खबरें, आईटीआर न्यूज से जुड़ी जरूरी जानकारी पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।