जियो फाइनेंस, इंफोसिस और टाटा ग्रुप के शेयरों पर आज रहेगी निवेशकों की नजर

Oct 17, 2025 08:04 am ISTDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Stock in Focus Today: रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान जिंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान जिंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, विप्रो, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, वारी एनर्जीज, टाटा स्टील, मेट्रो ब्रांड्स, अशोक लीलैंड, जी एंटरटेनमेंट और बीईएमएल।

जियो फाइनेंस, इंफोसिस और टाटा ग्रुप के शेयरों पर आज रहेगी निवेशकों की नजर

Stock in Focus Today: रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान जिंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा टेक्नोलॉजीज, हिंदुस्तान जिंक, जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर आज फोकस में रहेंगे, क्योंकि कंपनियां आज दूसरी तिमाही के नतीजे घोषित करेंगी। इन कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की खास निगाह रहेगी। इनके अलावा इंफोसिस, विप्रो, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज, वारी एनर्जीज, टाटा स्टील, मेट्रो ब्रांड्स, अशोक लीलैंड, जी एंटरटेनमेंट और बीईएमएल के शेयर भी अपने विभिन्न अपडेट्स की वजह से फोकस में रहेंगे।

इंफोसिस

इंफोसिस ने दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी की तिमाही राजस्व वृद्धि 2.2% रही और उसने पूरे वित्त वर्ष के लिए राजस्व वृद्धि अनुमान 2–3% तक बढ़ा दिया है, जबकि ईबीआईटी मार्जिन आउटलुक को 20–22% के बीच रखा है।

विप्रो

विप्रो ने ₹22,641 करोड़ का राजस्व दर्ज किया, जो तिमाही-दर-तिमाही 2.5% की बढ़त है। इसका आईटी ईबीआईटी 6% बढ़कर ₹3,783 करोड़ तक पहुंच गया, और ऑपरेटिंग मार्जिन 16.7% पर रहा।

जियो फाइनेंशियल

जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का राजस्व साल-दर-साल 41% बढ़कर ₹981.4 करोड़ पर पहुंच गया, जिसमें लोन, एसेट मैनेजमेंट और पेमेंट सर्विसेज का योगदान मजबूत रहा।

वारी एनर्जीज

सौर ऊर्जा कंपनी वारी एनर्जीज ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी शुद्ध लाभ 133% उछलकर ₹842 करोड़ हो गई।

टाटा स्टील

टाटा स्टील ने एयर वाटर इंडिया के साथ जमशेदपुर में एयर सेपरेशन यूनिट (एएसयू) के संचालन और रखरखाव को लेकर लंबी अवधि का करार किया है।

बीईएमएल

बीईएमएल ने रक्षा और एयरोस्पेस इंडस्ट्री के लिए अपग्रेडेड कंपोजिट प्रोडक्ट को लेकर किनेको लिमिटेड के साथ समझौता किया है।

मेट्रो ब्रांड्स

फुटवियर कंपनी मेट्रो ब्रांड्स का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 4.2% घटकर ₹69 करोड़ रहा, हालांकि इसका राजस्व 11.2% बढ़कर ₹651 करोड़ पहुंचा।

अशोक लीलैंड

कंपनी को तमिलनाडु राज्य परिवहन विभाग से 1,937 बसों का बड़ा ऑर्डर मिला है।

जी एंटरटेनमेंट

जी एंटरटेनमेंट का तिमाही शुद्ध लाभ 63% घटकर ₹76.5 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹209.4 करोड़ था।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia

दृगराज मद्धेशिया:-लाइव हिन्दुस्तान में पिछले 6 साल से बिजनेस टीम का अहम हिस्सा हैं। दृगराज को पत्रकारिता में 21 वर्षों का लंबा अनुभव है। इन्होंने टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में अपनी स्पेशल खबरों से खास पहचान बनाई है। शेयर मार्केट, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी पर विशेष पकड़। मैथ्स से ग्रेजुएट, मास कम्युनिकेशन और कंप्यूटर साइंस में पीजी डिप्लोमा। दृगराज, रिसर्च और एनॉलिस के जरिए मार्केट डेटा को आसान भाषा में 'कुछ अलग' पाठकों तक पहुंचाते हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले साढ़े सात साल तक हिन्दुस्तान अखबार में बतौर सीनियर रिपोर्टर काम किया। इसके अलावा सहारा समय, दैनिक जागरण, न्यूज नेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,
;;;