Hindi Newsबिज़नेस न्यूज़investors pouring in despite a 7 percent decline in gold etf investments
गोल्ड ईटीएफ के निवेश में 7% की गिरावट के बावजूद निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया

गोल्ड ईटीएफ के निवेश में 7% की गिरावट के बावजूद निवेशकों ने जमकर पैसा लगाया

संक्षेप: देश में Gold ETF के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है। अक्टूबर माह के दौरान गोल्ड ईटीएफ में 85 करोड़ डॉलर (लगभर 7539.5 करोड़ रुपये) का निवेश हुआ। यह एशिया में दूसरा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट फ्लो है।

Fri, 14 Nov 2025 06:07 AMDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share Share
Follow Us on

Gold ETF: देश में गोल्ड ईटीएफ के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है। अक्टूबर माह के दौरान गोल्ड ईटीएफ में 85 करोड़ डॉलर (लगभर 7539.5 करोड़ रुपये) का निवेश हुआ। यह एशिया में दूसरा और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट फ्लो है। हालांकि, सितंबर के मुकाबले इसमें सात फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मुताबिक, सितंबर के मुकाबले अक्तूबर में निवेश प्रवाह थोड़ा धीमा रहा और इसमें सात फीसदी की गिरावट आई। सितंबर में रिकॉर्ड 8,363 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। विशेषज्ञों का कहना है कि भू-राजनीतिक तनाव, ब्याज दर की अनिश्चितता और सोने की कीमतों में जारी भारी उतार-चढ़ाव के चलते यह मामूली गिरावट दर्ज की गई।

बावजूद इसके लगातार पांचवे माह निवेशकों में इसके प्रति सकारात्मक रुझान बना हुआ है। साल 2025 में अब तक, गोल्ड ईटीएफ में कुल निवेश 27,573 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इससे यह पैसिव निवेश श्रेणी में सबसे मजबूत विकल्प बनकर उभरा है।

अस्थायी गिरावट

विशेषज्ञों का कहना है कि गोल्ड ईटीएफ में आई यह गिरावट अस्थायी है और निवेशकों की सोने के प्रति दिलचस्पी अब भी मजबूत बनी हुई है। पिछले दो महीनों में गोल्ड ईटीएफ में लगातार 7,000 से 8,000 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश प्रवाह देखा जा रहा है। अगस्त में 2,189.51 करोड़ रुपये का निवेश हुआ था। निवेशक सुरक्षित निवेश साधन के रूप में हिस्सेदारी बनाए हुए हैं।

लंबी अवधि के लिए निवेश

अक्टूबर में गोल्ड ईटीएफ के तहत कुल एसेट्स बढ़कर 1.02 लाख करोड़ रुपये हो गईं। विशेषज्ञों के अनुसार, आंकड़े दर्शाते हैं कि निवेशक अब छोटी अवधि के बजाए लंबी अवधि के लिए गोल्ड ईटीएफ में निवेश की रणनीति अपना रहे हैं। पिछले एक साल में गोल्ड और सिल्वर ने शेयर बाजार से बेहतर रिटर्न दिया है। इसी वजह से निवेशकों का रुझान तेजी से इसकी ओर झुका है।

दो माह में कुल बिक्री में 300 फीसदी उछली

पिछले दो महीनों में गोल्ड ईटीएफ की कुल बिक्री 300% बढ़कर पिछले महीने 7,500 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। इसके अलावा, मल्टी-एसेट वाले गोल्ड फंड में भी स्थिर रूप से 5,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश देखा जा रहा है, जो छह महीने पहले लगभग 2,000 करोड़ रुपये था।

भारत तीसरे स्थान पर

वैश्विक स्तर पर अक्टूबर 2025 में गोल्ड ईटीएफ निवेश में भारत ने तीसरा स्थान हासिल किया। अमेरिका 6.33 अरब डॉलर के साथ पहले, चीन 4.51 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर रहा। भारत 850 मिलियन डॉलर के निवेश प्रवाह के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Drigraj Madheshia

लेखक के बारे में

Drigraj Madheshia
टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल मिलाकर 20 साल का अनुभव। एचटी डिजिटल से पहले दृगराज न्यूज नेशन, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान, सहारा समय और वॉच न्यूज एमपी /सीजी में रिपोर्टिग और डेस्क पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। स्पेशल स्टोरीज,स्पोर्ट्स, पॉलिटिक्स, सिनेमा, स्पोर्ट्स के बाद अब बिजनेस की खबरें लिख रहे हैं। दृगराज, लाइव हिन्दुस्तान में बतौर असिस्टेंट न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
जानें Hindi News, Business News की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।