
सुस्त पड़े शेयरों में अचानक आई जान, 20% चढ़ा भाव, किस बात से निवेशकों ने बदला रास्ता
कंपनी के तिमाही नतीजों का असर उनके शेयरों पर भी दिख रहा है। साउथ इंडिया पेपर मिल्स (South India Paper Mills) के शेयरों में आज 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजों को माना जा रहा है।
कंपनी के तिमाही नतीजों का असर उनके शेयरों पर भी दिख रहा है। साउथ इंडिया पेपर मिल्स (South India Paper Mills) के शेयरों में आज 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा है। इस उछाल के पीछे की वजह तिमाही नतीजों को माना जा रहा है। सितंबर तिमाही में कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिसकी वजह से शेयरों को खरीदने की लूट सी मची है।
बीएसई में साउथ पेपर मिल्स का शेयर बीएसई में 84.79 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 20 प्रतिशत की उछाल के बाद 94.26 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। बता दें, बीते कई साल से शेयर बाजार में यह स्टॉक संघर्ष कर रहा था। कंपनी का मार्केट कैप 174.19 करोड़ रुपये का है।
प्रॉफिट में आई कंपनी
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी को प्रॉफिट हुआ है। कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि जुलाई से सितंबर के दौरान इस कंपनी का प्रॉफिट 2.8 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 1.21 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। रेवन्यू के मोर्चे भी पर भी कंपनी को अच्छी खबर मिली है। अप्रैल से सितंबर के दौरान साउथ इंडिया पेपर मिल्स का रेवन्यू (ऑपरेशन्स) 111.56 करोड़ रुपये रहा है। जोकि पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 101.77 करोड़ रुपये रहा था।
संघर्ष कर रहा है कंपनी का शेयर
भले ही यह स्टॉक दो हफ्ते में 34 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका लेकिन इसके बाद भी लॉन्ग टर्म में यह संघर्ष ही करता रहा है। 6 महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 7.23 प्रतिशत की तेजी आई है। इसके बाद भी एक साल में कंपनी के शेयरों का भाव 10.20 प्रतिशत टूटा है। वहीं, 3 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 27.30 प्रतिशत की गिरावट आई है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)





